फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   farmer murdered in the house with a sharp weapon in aligarh

अलीगढ़ : घर में सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 23 Jul 2021 11:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 23 Jul 2021 11:03 AM IST
सार

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। सीओ खैर घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। हत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
farmer murdered in the house with a sharp weapon in aligarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

अलीगढ़ जिले के पिसावा क्षेत्र के गांव धर्मपुर में देर रात लगभग 12 बजे अपने घर में सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृत किसान के सिर पर तीन-चार किसी धारदार  हथियार के निशान मिले हैं। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन की और मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी मुआयना किया। 

विज्ञापन


बता दे गांव धर्मपुर के 36 वर्षीय नीरज पुत्र देशराज सिंह रात को अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। रात लगभग 12 बजे जब मृतक की बेटी नीतू शौच के लिए जगी तो पिता को घर में लगी समर के पास मृत लहूलुहान अवस्था में पड़े देखा। नीतू ने अपने घर वालों को जगाया और परिजनों ने तुरंत ही मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। सीओ खैर घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। हत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है। हत्या से परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। किसान की एक पुत्री है 14 वर्षीय जो कक्षा 9 में पढ़ती है और दूसरा बेटा 12 वर्षीय जो कक्षा आठ में पढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed