फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmer murdered in land dispute

Aligarh News: जमीन के विवाद में किसान की हत्या कर शव खेत में फेंका, भाई-भतीजों पर लगा आरोप

Sat, 15 Feb 2025 12:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 15 Feb 2025 12:59 PM IST
सार

रामवीर सिंह बघेल की कृषि भूमि थी, जिस पर परिवार के ही सगे भाइयों और भतीजों से उनका विवाद चल रहा है। 14 फरवरी की शाम करीब छह बजे से रामवीर सिंह अचानक गायब हो गए। 15 फरवरी को उनका शव खेत में पड़ा मिला।

विज्ञापन
Farmer murdered in land dispute
मृतक किसान रामवीर सिंह बघेल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ के अतरौली स्थित पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बनूपुरा में किसान की हत्या कर दी गई। 14 फरवरी शाम से गायब किसान का शव खेत में पड़ा मिला है। उसके पैर अंगोछे से बंधे हुए थे। परिजनों ने जमीन के विवाद में परिवार के ही भाई और भतीजों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


गांव बनूपुरा निवासी 65 वर्षीय रामवीर सिंह बघेल पुत्र ख़चेर सिंह किसान थे। गांव में उनकी कृषि भूमि थी, जिस पर परिवार के ही सगे भाइयों और भतीजों से उनका विवाद चल रहा है। 14 फरवरी की शाम करीब छह बजे से रामवीर सिंह अचानक गायब हो गए। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। 
विज्ञापन


15 फरवरी सुबह  उनका शव नदी की ओर जा रहे चकरोड पर मिश्री लाल के खेत के निकट नाली में पड़ा मिला। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। जहां घटना की जानकारी ली और साक्ष्य एकत्रित किए। रामवीर सिंह के बेटा ने अपने चाचा ताऊ आदि पर हत्या करने का शक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed