फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   farmer going to get fertilizer on a bike died after being hit by an unknown vehicle two seriously injured in A

अलीगढ़: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक से खाद लेने जा रहे किसान की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Wed, 27 Aug 2025 02:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 27 Aug 2025 02:32 PM IST
सार

बुधवार सुबह करीब 11 बजे नानऊ सांकरा मार्ग स्थित गांव हैवतपुर कोटरा के पास कैंची पुलिया के समीप बाइक सवार तीन किसानों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
farmer going to get fertilizer on a bike died after being hit by an unknown vehicle two seriously injured in A
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार सुबह करीब 11 बजे नानऊ सांकरा मार्ग स्थित गांव हैवतपुर कोटरा के पास कैंची पुलिया के समीप बाइक सवार तीन किसानों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


जिला कासगंज थाना सोरों के गांव इस्माइलपुर निवासी गंगा प्रसाद पुत्र चेतराम, अच्छन पुत्र अल्लाहनूर और प्रवेश कुमार पुत्र रामेश्वर सिंह पास में खाद ना मिलने के कारण बाइक से जिला अलीगढ़ के कस्बा छर्रा खाद लेने जा रहे थे। तभी हैवतपुर कोटरा के पास कैंची पुलिया के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा भेजा, जहां चिकित्सकों ने प्रवेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंगा प्रसाद की हालत गंभीर होने पर उसे जेएन मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वही पास से होकर गुजर रहे गांव के ही दलवीर ने घायलों को देखा और गांव में सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन छर्रा पहुचे। प्रवेश कुमार की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को रोते-बिलखते छोड़ गया है। थाना दादों पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed