{"_id":"68b71602637365124b0c41cf","slug":"farmer-dies-after-being-attacked-by-a-bull-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सांड़ ने किसान को उठाकर पटका, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सांड़ ने किसान को उठाकर पटका, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
Tue, 02 Sep 2025 09:36 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 02 Sep 2025 09:36 PM IST
सार
एक सांड़ धान की फसल को खा रहा था। किसान ने सांड़ को भगा दिया और घर आने लगे। तभी पीछे से वही सांड़ तेजी से दौड़ते हुए आया। इससे पहले कि वह अपना बचाव कर पाते, सांड़ ने सींग से उठाकर दो-दिन बार पटक दिया।
विज्ञापन
सांड़ का हमला
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अलीगढ़ में कोतवाली खैर क्षेत्र के सत्तू की नगलिया में खेत पर गए किसान को बृहस्पतिवार को एक सांड़ ने उठाकर पटक दिया। इससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। निजी अस्पताल में चार दिन बाद इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
खैर क्षेत्र के गांव सत्तू की नगलिया निवासी गुलवीर सिंह बृहस्पतिवार सुबह खेत पर गए थे। उन्होंने देखा कि एक सांड़ धान की फसल को खा रहा था। उन्होंने सांड़ को भगा दिया और घर आने लगे। तभी पीछे से वही सांड़ तेजी से दौड़ते हुए उनके पास आया। इससे पहले कि वह अपना बचाव कर पाते, सांड़ ने सींग से उठाकर दो-दिन बार पटक दिया।
विज्ञापन
किसान गुलवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो जाने पर अचेत हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें घायल देखा तो परिजनों को सूचना दी। उन्हें शहर के क्वार्सी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां 1 सितंबर देर शाम किसान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को साैंप दिया।
विज्ञापन