फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fares reduced in AC UP roadways buses

Goog News: रोडवेज की एसी बसों में 20 फीसदी तक किराया हुआ कम, 28 फरवरी तक रहेगी लागू

Thu, 26 Dec 2024 04:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 26 Dec 2024 04:07 PM IST
सार

यात्री किराये में 20 प्रतिशत तक की कमी की गई है। वातानुकूलित जनरथ, शताब्दी बस का किराया 25 दिसंबर 2024 से 1.63 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति यात्री की जगह 1.45 रुपये प्रति यात्री प्रति किलोमीटर तक होगा।

विज्ञापन
Fares reduced in AC UP roadways buses
एसी बस का सफर हुआ सस्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशती के अवसर पर परिवहन निगम ने यात्रियों को तोहफा दिया है। परिवहन निगम ने वातानुकूलित (एसी) बसों जनरथ एवं शताब्दी बस सेवा के किराये में 20 फीसदी तक की कमी कर दी है।

विज्ञापन


रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि वातानुकूलित जनरथ एवं शताब्दी बस सेवा में यात्रियों को आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से किराए में कमी की गई है। इससे रोडवेज की एसी बसों का लोड फैक्टर भी बढ़ेगा और आय में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यात्री किराये में 20 प्रतिशत तक की कमी की गई है। वातानुकूलित जनरथ, शताब्दी बस का किराया 25 दिसंबर 2024 से 1.63 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति यात्री की जगह 1.45 रुपये प्रति यात्री प्रति किलोमीटर तक होगा। यह सुविधा 28 फरवरी 2025 तक लागू रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed