फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Family members were beaten with sticks, the girl's clothes were torn

Aligarh News: परिजनों को लाठी-डंडों से पीटा, किशोरी के कपड़े फाड़े

Mon, 27 Feb 2023 01:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Family members were beaten with sticks, the girl's clothes were torn
थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात डीजे पर डांस के दौरान दो युवकों के बीच हुए झगड़े ने शनिवार को उग्र रूप लिया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे के घर में घुसकर परिवार के लोगों को जमकर मारा-पीटा। किशोरी के कपड़े फाड़कर छेड़खानी की। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर शिकायत की तो गांव लौटने पर आरोपियों ने फिर से मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नौ नामजद समेत दस अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर किया है।
विज्ञापन


बुढ़ासी चौकी क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को छठी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करते समय दो युवकों के बीच झगड़ा हो गया था। तब लोगों ने बीच-बचाव करा दिया। इस बात से खुन्नस खाए इकराम खां, इकरार, इस्तकार, इतवारी, फैजल, वारिस, बबलू, साकिब व अली समेत 10 अज्ञात लोग एकराय होकर शनिवार रात दूसरे पक्ष के घर में घुस आए। उन्होंने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान 15 वर्षीय बेटी के साथ छेड़खानी कर उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित थाने में शिकायत करने गया तो वहां से लौटने के बाद आरोपियों ने उसे फिर घेरकर पीटा। पुलिस ने 9 नामजदों समेत दस अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ बृजपाल सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed