फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Family members of MP-MLA will try their luck in Panchayat elections

सांसद-विधायक के परिजन पंचायत चुनाव में अजमाएंगे किस्मत

Fri, 09 Apr 2021 12:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Family members of MP-MLA will try their luck in Panchayat elections
सांसद एवं विधायक अपने परिजनों को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ाने की तैयारी में हैं। कई दिग्गजों की नजर जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पर है। दो सांसद, एक विधायक एवं एक एमएलसी के परिवार के सदस्यों का नाम प्रस्तावित सूची में है। हालांकि क्षेत्रीय एवं प्रदेश संगठन के नेताओं की अभी सूची पर मुहर नहीं लगी है।
विज्ञापन

जनपद में जिला पंचायत सदस्य के 47 वार्ड हैं। भाजपा द्वारा सभी वार्डों से तीन-तीन दावेदारों की सूची तैयार कर आगरा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय भेज दी गई है। 5 मार्च एवं 7 मार्च को क्षेत्रीय नेतृत्व द्वारा सूची पर विचार किया जाना था, जो किसी कारण से टल गया। क्षेत्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा ही सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा और भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। पार्टी नेताओं ने पहले ही जन प्रतिनिधियों को जिला पंचायत चुनाव से दूर रहने को कहा था। यह भी कहा गया था कि जनप्रतिनिधि के परिवार के सदस्य जिला पंचायत का चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन जिला स्तर पर इसका ख्याल नहीं रखा गया है।
विज्ञापन

प्रस्तावित सूची में एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया की विवाहित पुत्री पूर्णिमा सिंह, सांसद सतीश गौतम की बहू स्नेहा शर्मा, पूर्व मंत्री एवं एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह की पत्नी राजकुमारी चौहान (पूर्व सांसद) एवं खैर विधान सभा क्षेत्र के विधायक अनूप प्रधान की पत्नी लक्ष्मी देवी का नाम है। इसके अतिरिक्त रालोद से भाजपा में आए चौधरी कल्याण सिंह की पत्नी संध्या सिंह का नाम भी सूची में है। जन प्रतिनिधियों के परिवार से नाम जाने के बाद जनपद में राजनीतिक सक्रियता बढ़ गई है। बिछुड़े हुए लोग गले मिल रहे हैं। अलीगढ़ से लेकर लखनऊ तक सरगर्मी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी बहू संध्या शर्मा का नाम गया है, लेकिन मैने चुनाव लड़ाने से मना कर दिया है। मेरे परिवार का कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ेगा। मेरी प्राथमिकता कार्यकर्ता को चुनाव लड़ाने की है। जहां तक पूर्णिमा सिंह की बात है तो वह भाजयुमो कार्यकर्ता प्रवीण राज सिंह की पत्नी है। बेटी पराई धन होती है। शादी के बाद उसकी पहचान पति एवं उसके परिवार से होती है। पिता से नहीं।

- सतीश गौतम, सांसद
जिला स्तर पर सूची तैयार की गई है। हर वार्ड से तीन-तीन नाम गए हैं। कुछ जन प्रतिनिधियों के परिजनों के नाम गए हैं। अभी क्षेत्रीय नेतृत्व द्वारा सूची पर विचार किया जाना बाकी है। पार्टी की गाइड लाइन पर क्षेत्रीय नेतृत्व द्वारा विचार किया जाएगा। 10-11 अप्रैल तक समर्थित प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।
- चौधरी ऋषिपाल सिंह, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed