फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Family members in the room shouted , thieves usurped goods

घरवाले कमरे में चिल्लाते रहे, चोर माल ले उड़े

Tue, 22 Dec 2015 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Tue, 22 Dec 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
Family members in the room shouted , thieves usurped goods
 बदमाशों ने रविवार रात नई बस्ती में एक रिटायर्ड एएमयूकर्मी के घर पर धावा बोल दिया। कमरों में सो रहे परिजनों के कमरे बाहर से बंद कर बदमाश लाखों का माल ले गए और जब आवाज पर जगार हुई तो उन्हें धमकाते हुए भाग गए। बाद में चीख-पुकार पर आसपास के लोगों ने कमरों में बंद परिजनों को खोला। बाद में पुलिस को खबर दी।
विज्ञापन


बन्नादेवी की नई बस्ती निवासी वासित अली खान एएमयू से सेवानिवृत्त हैं। रात में वह नीचे के हिस्से में एक कमरे में थे, जबकि दूसरे कमरे में उनकी मां, पत्नी व बेटी थी। ऊपर वाले कमरे में बेटा-बहू सोये हुए थे।
विज्ञापन


रात करीब तीन बजे मुख्य गेट से चढ़कर चार बदमाश घर में घुस आए और सोते परिजनों के कमरों को बाहर से बंद कर उस कमरे में घुस गए, जिसमें सेफ थी। इस दौरान वासित के कमरे में उनकी जैकेट में रखी नगदी भी निकाल ली। जब चोर सेफ से माल निकाल रहे थे, तभी वासित की बेटी जाग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके चीखने पर चोर धमकाते हुए माल लेकर भाग गए। मगर बच्ची के जागने व चीखने पर घर में जगार हो गई। सभी के दरवाजे अंदर से बंद थे। बाद में वासित ने कुछ दूरी पर अपनी बेटी व अन्य पड़ोसियों को जगाया। उन्होंने दरवाजे खोले तो पाया कि चोर सेफ से 17 हजार की नगदी व करीब दो लाख के जेवरात आदि माल ले गए।


इस संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। वहीं सासनीगेट के मथुरा रोड स्थित वसुंधरा कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र पुत्र कमल की दुकान का ताला तोड़कर बदमाश 10 हजार की नगदी व अन्य सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed