{"_id":"63067f22fcf0e713812e9cbf","slug":"fake-tte-caught-traveling-in-nandankanan-express-train-city-office-news-ali2988395101","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदनकानन एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करते पकड़ा गया फर्जी टीटीई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदनकानन एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करते पकड़ा गया फर्जी टीटीई
विज्ञापन
नंदनकानन एक्सप्रेस ट्रेन में पकड़ा गया फर्जी टीटीई आदर्श कुमार। संवाद
- फोटो : CITY OFFICE
पुरी से दिल्ली आनंद विहार के बीच चलने वाली नंदनकानन एक्सप्रेस ट्रेन में सवार एक फर्जी टीटीई को जीआरपी ने सफर करते हुए पकड़ लिया। मामले में आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उसे रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार यादव ने बताया कि पुरी से दिल्ली आनंद विहार जा रही नंदनकानन एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में टीटीई राजेश कुमार टिकट चेकिंग कर रहे थे। टीटीई की यूनिफार्म में एक युवक सीट पर बैठकर सफर कर रहा था।
टीटीई ने युवक से टिकट मांगा तो उसने खुद को स्टाफ बताते हुए पहले रौब जमाया। इस बीच टीटीई ने पूछताछ की तो उसने अपना पहचान पत्र दिखा दिया। टीटीई राजेश कुमार ने शक होने पर ट्रेन में सवार जीआरपी एस्कॉर्ट को सूचना देकर बुला लिया। ट्रेन के अलीगढ़ रुकते ही युवक से पूछताछ की गई तो वह न तो संतोषजनक जवाब दे सका और न ही कोई दस्तावेज दिखा पाया। उसे ट्रेन से उतार लिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक ने खुद की पहचान आदर्श निवासी दरियापुर, थाना ललावली, जिला फतेहपुर बताई है। आरोपी ने बताया कि वह लंबे समय से ट्रेनों में चेकिंग के नाम पर यात्रियों से वसूली कर रहा था। आरोपी पर टीटीई राजेश कुमार की ओर से धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। बुधवार को उसे रेलवे मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।