फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fake placement company cheated youth on the name of job in Aligarh

नौकरी के नाम पर युवक के साथ ठगी, पांच हजार लेकर फर्जी कंपनी में दिलाई नौकरी

Sat, 22 Dec 2018 08:13 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 22 Dec 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
Fake placement company cheated youth on the name of job in Aligarh
Job Shimla

अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित एक नौकरी दिलाने वाली कंपनी पर बुलंदशहर के युवक ने नौकरी का झांसा देकर रकम ऐंठने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि कंपनी की तीन महिला कर्मचारियों ने नौकरी के नाम पर पांच हजार रुपये और हाईस्कूल की अंकतालिका जमा करा ली। जबकि एक फर्जी कंपनी में नौकरी के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


यहां से नौकरी पसंद न आने की शिकायत की तो महिला कर्मचारी अब हाईस्कूल की अंकतालिका वापस देने की एवज में पांच हजार रुपये और मांग रही हैं। युवक ने ठगी की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

 
उमेश चंद्र पुत्र हेतराम बुलंदशहर के थाना छतारी का रहने वाला है। युवक ने बताया कि वह पढ़ाई के बाद नौकरी की तलाश कर रहा था। इसी बीच अब नौकरी की तलाश में अलीगढ़ आया था। यहां रामघाट रोड पर एक नौकरी दिलाने वाली कंपनी का ऑफिस है। यहां जब संपर्क किया तो तीन महिलाओं ने उसे अच्छी कंपनी में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी एवज में पांच हजार रुपये और हाईस्कूल की अंकतालिका जमा करा ली और एक होटल में भेज दिया। यहां कुछ लोगों ने एक अंग्रेजी में लिखे फार्म पर हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद उसे नौकरी मिल गई। परंतु नौकरी देने वाली कंपनी ही फर्जी थी। वहां मजदूर के जैसे काम कराया जा रहा था। 


इसकी शिकायत नौकरी दिलाने वाली कंपनी की महिलाओं से की तो उन्होंने पहले तो उन्होंने नौकरी छोड़ने से इंकार किया। इसके बाद हाईस्कूल की अंकतालिका भी नहीं दी। अब अंकतालिका देने के बदले फिर से पांच हजार रुपये की मांग की जा रही है। युवक की शिकायत सुन एसएसपी ने उक्त कंपनी के खिलाफ जांच करा कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed