{"_id":"5f2c56128ebc3e3d19460e45","slug":"fake-lieutenant-colonal-arrested-from-aligarh-iglass-news-ali2405624146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में भर्ती के नाम पर ठगने वाला फर्जी लेफ्टिनेंट कर्नल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में भर्ती के नाम पर ठगने वाला फर्जी लेफ्टिनेंट कर्नल गिरफ्तार
विज्ञापन
अलीगढ़ की कोतवाली पुलिस की ओर से पकड़ा गया लुधियाना के कस्बा नूरपुर निवासी फर्जी लेफ्टिनेंट कर्?
- फोटो : IGLASS
सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी लेफ्टिनेंट कर्नल को इगलास पुलिस ने बृहस्पतिवार को गांव भीलपुर से गिरफ्तार कर लिया है। जिस समय उसे पकड़ा गया वह लेफ्टिनेंट कर्नल की फर्जी वर्दी में था। उसके पास से चार पहिया गाड़ी समेत पैन कार्ड, आईडी, कैंटीन कार्ड, परिचय पत्र व शैक्षिक अभिलेख (सभी फर्जी) बरामद हुए हैं।
इगलास कोतवाल पीके मान के अनुसार रामकुमार पुत्र कालीचरन निवासी कुड़वारा थाना मांट जिला मथुरा की तहरीर पर श्रवण सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी नूरपुर जिला लुधियाना (पंजाब) के खिलाफ सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस आरोपी की तलाश में थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर विवेचक एसआई मदन सिंह ने बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे भीलपुर गांव के समीप बत्तो देवी स्कूल के समीप से गाड़ी सवार फर्जी लेफ्टीनेंट कर्नल की वर्दी में आरोपी को हिरासत में लिया गया।
उसके पास से बरामद गाड़ी सतनाम कौर निवासी जीवनपुर पटियाला के नाम पंजीकृत है जो उसकी व्यावसायिक पार्टनर है। गाड़ी में अलग-अलग नंबर वाली चार नंबर प्लेट बरामद हुई हैं। फर्जी लेफ्टीनेंट कर्नल ने बताया कि उसका असली नाम प्रदीप उर्फ पीरू है। अपने भाई श्रवण सिंह के प्रमाण पत्र के आधार पर वह वर्ष 2002 में सेना में भर्ती हुआ था। 2016 में सेना से बर्खास्त होने के बाद से वह सेना में भर्ती कराने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा है। उसके खिलाफ थाना हिसार में वर्ष 2017 में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था। अन्य कई स्थानों पर भी धोखाधड़ी के मुकदमे चल रहे हैं।
विज्ञापन
दस जुलाई को भीलपुर निवासी लोकेश शर्मा के बहनोई रामकुमार पुत्र कालीचरन निवासी कुड़वारा थाना मांट जिला मथुरा तथा उनके ही मिलने वाले दो अन्य लोगों से सेना में भर्ती कराने के नाम पर ढाई-ढाई लाख रुपये भीलपुर गांव में इस फर्जी लेफ्टिनेंट कर्नल ने ठगे थे। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।