{"_id":"686ad55024b86f460a015411","slug":"factory-supervisor-who-left-home-with-friends-found-injured-dies-aligarh-news-c-117-1-sali1021-101258-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: घर से दोस्तों संग निकला फैक्टरी सुपरवाइजर घायल मिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: घर से दोस्तों संग निकला फैक्टरी सुपरवाइजर घायल मिला, मौत
Mon, 07 Jul 2025 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
दोस्तों के साथ घर से निकला जेके सीमेंट फैक्टरी का सुपरवाइजर शनिवार की देर रात करीब 12 बजे बुलंदशहर जनपद के गांव दानपुर में बंबे के किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जेएन मेडिकल काॅलेज लेकर आए जहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जवां थाना पुलिस के अनुसार रविवार रात तक परिजन की ओर से तहरीर नहीं मिली थी।
गांव साथा निवासी संदीप (30) पुत्र नरेंद्र निवासी साथा जेके सीमेंट फैक्टरी में मैकेनिकल सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। परिजन के अनुसार शनिवार की शाम करीब छह बजे वह घर पर सोए थे तभी दो युवक आए और उसे जगाकर अपने साथ ले गए। बाद में पता चला कि तीनों जवां के एक होटल में पहुंचे, जहां पर खाना खाया। वहीं पर उनके साथ एक अन्य युवक शामिल हो गया। इसके बाद कोई जानकारी नहीं मिली।
शनिवार की रात करीब 12 बजे जवां निवासी अखिलेश नाम के युवक ने मोबाइल पर कॉल कर परिजन को सूचना दी कि संदीप गांव दानपुर जिला बुलंदशहर में बंबे के पास घायल पड़ा है। इस पर परिजन भागकर मौके पर पहुंचे। वहां से संदीप को लेकर जेएन मेडिकल गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन के अनुसार सूचना देने के बाद से अखिलेश का मोबाइल स्विच बंद बता रहा है।
विज्ञापन
संदीप दो भाई और तीन बहनों में चौथे नंबर पर थे। आठ माह पहले ही उनकी शादी हुई थी। उनकी मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। जवां थाना पुलिस का कहना है कि परिजन की ओर से कोई तहरीर मिलती है तो उसके अनुसार जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।