{"_id":"59d7da384f1c1b74698b47a1","slug":"face-on-the-face-of-faith","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंह के बल गिरा अविश्वास प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंह के बल गिरा अविश्वास प्रस्ताव
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Sat, 07 Oct 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
मुंह के बल गिरा अविश्वास प्रस्ताव
- फोटो : Dig Vishal
जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा नेता उपेंद्र सिंह नीटू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर तीन महीने से जुटे विरोधी मुकाबले से ठीक पहले नतमस्तक हो गए। नीटू के चाचा पूर्व कबीना मंत्री ठा. जयवीर सिंह और भाजपा के कद्दावर नेता एटा सांसद राजवीर सिंह राजू की जोड़ी के आगे ऐन मौके पर कुछ जिपं सदस्यों ने पाला बदल लिया। जिससे आहत विरोधी अपनी मांद से निकलने का साहस नहीं जुटा सके।
परिणामस्वरूप तीन घंटे तक बोर्ड बैठक में सदस्यों के आने का इंतजार करने के बाद आखिरकार चुनाव अधिकारी एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन सूर्य प्रकाश सिंह ने दोपहर तीन बजे अविश्वास प्रस्ताव खारिज करने की अधिकारिक घोषणा कर दी। डीएम ऋषिकेश भास्कर याशोद ने प्रस्ताव खारिज होने की जानकारी देकर तीन माह से चल रहे इस नाटकीय घटनाक्रम का पटाक्षेप कर दिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू के खिलाफ शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जिला पंचायत बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी। सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं चुनाव अधिकारी सूर्य प्रकाश सिंह की देखरेख में होने वाली इस हाई प्रोफाइल बैठक के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे।
विज्ञापन
दोनों खेमों से बड़ी संख्या में भीड़ आने की संभावना को देखते हुए कलक्ट्रेट गेट नंबर एक से लेकर तस्वीर महल चौराहे तक कड़ी नाकाबंदी थी। जिला पंचायत एवं आसपास की इमारतों की छतों पर भी फोर्स लगाया गया था। हर बेरीकेडिंग पर पुलिस फोर्स के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। ऐहतियातन दो प्लाटून पीएसी एवं स्वाट टीम मौजूद थी। दोपहर 12 बजे से होने वाली इस बैठक के लिए सदस्यों का इंतजार था। लेकिन पूरे तीन घंटे तक इंतजार के बाद भी कोई नहीं आया।
बताते चलें कि नियमानुसार बैठक में भाग लेने के लिए सदस्यों को पौने तीन बजे तक आने की अनुमति थी। तीन बजते ही चुनाव अधिकारी एवं सिविल जज ने घोषणा कर दी कि बैठक में एक भी सदस्य न आने के कारण निर्धारित समय सीमा खत्म हो जाने के बाद अविश्वास प्रस्ताव खारिज किया जाता है। अब इस तिथि से एक साल बाद ही अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकेगा।