{"_id":"63bf1cfd57460e41962ffc55","slug":"eyewitness-of-sandeep-gupta-murder-case-received-threats-city-office-news-ali3088810167","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: संदीप गुप्ता हत्याकांड के चश्मदीद को मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: संदीप गुप्ता हत्याकांड के चश्मदीद को मिली धमकी
विज्ञापन
अलीगंज के चर्चित सीमेंट सप्लायर व लॉजिस्टिक कारोबारी संदीप गुप्ता हत्याकांड में गवाहों को धमकियां मिल रही हैं। हत्याकांड के चश्मदीद गवाह गाजियाबाद के अनुज गुप्ता को मंगलवार सुबह धमकी मिली। अनुज ने गाजियाबाद पुलिस को लिखित शिकायत दी है। बुधवार को गवाही पर आए अनुज ने अदालत के समक्ष भी यह बात रखी। हालांकि न्यायालय में शोकावकाश के चलते गवाही नहीं हो सकी। अब न्यायालय ने मामले में 16 जनवरी तारीख नियत की है।
पश्चिमी यूपी के लॉजिस्टिक कारोबार व सीमेंट सप्लाई कारोबार में खासा रसूख रखने वाले संदीप गुप्ता की 27 दिसंबर 2021 की शाम हत्या गांधी आई तिराहे पर की गई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि संदीप की हत्या सारसौल निवासी उनके रिश्ते के दामाद अंकुश अग्रवाल व उसके ट्रांसपोर्टर पिता ने साजिश रचकर कराई है ।
अंकुश ने 20 लाख रुपये की सुपारी जिले की टॉप-10 सूची में शामिल अपराधी प्रवीन बाजौता को दी। उसने अपने साथी हाथरस के जितेंद्र उर्फ कंजा व अपने तयेरे भाई प्रदीप संग मिलकर यह हत्या की। इस कांड में पुलिस स्तर से साजिश व रैकी में अंकुश सहित दस लोग जेल भेजे गए। इस मुकदमे का ट्रायल एडीजे-3 राजेश भारद्वाज की अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन
मुकदमे में बुधवार को गवाही की तारीख नियत थी। एडीजीसी जेपी राजपूत के अनुसार दूसरे गवाह के रूप में घटना के चश्मदीद घटना के समय संदीप के साथ गाड़ी में मौजूद उनके व्यापारिक परिचित अनुज गुप्ता तलब थे। वह गवाही के लिए आए। मगर शोकावकाश के चलते गवाही नहीं हो सकी।
इस दौरान अनुज ने मंगलवार को खुद को धमकी मिलने की बात कही। एडीजीसी के अनुसार मामले में अब 16 तारीख नियत की गई है। अब वे लिखकर न्यायालय में देंगे तो कानूनी रूप से सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। बता दें कि पहले गवाह संदीप के भाई सुजीत हैं, जबकि अनुज दूसरे गवाह हैं। वह भी गाजियाबाद में सीमेंट का व्यापार करते हैं।
टहलने गए थे पार्क में, तब मिली धमकी
वादी पक्ष के अधिवक्ता ठा. ब्रजेश सिंह व असीम गुप्ता ने बताया कि उनके पक्ष के गवाह को मंगलवार सुबह धमकी मिली है। यह बात खुद गवाह ने बताई है। नीति खंड प्रथम इंदिरापुरम गाजियाबाद निवासी अनुज गुप्ता के अनुसार वे रोजाना की तरह मंगलवार सुबह टहलने गए थे। वे करीब 6:30 बजे अवंतीबाई पार्क में टहल रहे थे, तभी दो युवक उनके पास आए और उन्हें रोककर उनका नाम पूछा।
जब उन्होंने अपना परिचय दिया तो वे बोले कि तुम संदीप गुप्ता हत्याकांड में गवाह हो। इस पर अनुज ने स्वीकारा तो धमकी भरे अंदाज में बोले कि गवाही दोगे तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे। इसलिए गवाही मत देना। इसके बाद वे अपने घर आए और बाद में इंदिरापुरम थाने जाकर लिखित तहरीर दी। पुलिस ने उन्हें जांच के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।