फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Expressed fear of murder accused by writing house for sale

Aligarh News: आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो लिख दिया मकान बिकाऊ है

Tue, 18 Jul 2023 01:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 18 Jul 2023 01:06 AM IST
सार

पीड़ित परिवार के अनुसार आरोपी पक्ष समझौता करने के लिए दबाव बना रहा है। डर के चलते मृतका के पिता ने मकान के दरवाजे पर मकान बिकाऊ है.. लिख दिया है।

विज्ञापन
Expressed fear of murder accused by writing house for sale
खैर कोतवाली के गांव में मकान बिकाऊ लिखने वाले लोगों के घर पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय युवती की बृहस्पतिवार को हुई मौत के मामले में हत्या व दुष्कर्म की धाराओं में शनिवार को रिपोर्ट दर्ज हो गई, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। इससे परेशान पीड़िता के परिवार ने अपने दरवाजे पर मकान बिकाऊ है.. लिखकर आरोपियों से डर और खतरे की आशंका जताई है। कहा कि न्याय न मिला तो वह गांव छोड़कर चल जाएंगे।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार के अनुसार आरोपी पक्ष समझौता करने के लिए दबाव बना रहा है। डर के चलते मृतका के पिता ने मकान के दरवाजे पर मकान बिकाऊ है.. लिख दिया है। हालांकि उनके दरवाजे पर दो पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। पीड़ित पिता का कहना है उन्होंने बेटी का मोबाइल पुलिस को दिया था। मोबाइल में आरोपियों से संबंधित सभी साक्ष्य थे।
विज्ञापन


आरोपी कई माह से बेटी को परेशान कर रहा था। कोतवाली पुलिस ने प्रधान के भाई को गिरफ्तार नहीं किया है। बेटी के मोबाइल की सही तरीके से जांच भी नहीं की। सोमवार को पीड़ित पिता एसएसपी कलानिधि नैथानी से भी मिले। उन्होंने जांच के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। वहीं इंस्पेक्टर सुबोध कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। दुष्कर्म की भी पुष्टि नहीं हुई। साक्ष्य के अभाव में गिरफ्तारी नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed