फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Expressed displeasure over not removing vehicles of BKU officials from toll

Aligarh News: टोल से भाकियू पदाधिकारियों की गाड़ियां न निकालने पर जताई नाराजगी

Thu, 30 Jan 2025 12:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over not removing vehicles of BKU officials from toll
टोल प्लाजा गभाना पर कर्मचारियों द्वारा भाकियू भानु के पदाधिकारियों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया। वाहन चालकों से वसूली को लेकर भाकियू भानू गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानू प्रताप सिंह टोल प्लाजा पर पहुंच गए। टोल के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान न होेने पर आंदोलन की चेतावनी दे डाली।
विज्ञापन

बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानू प्रताप सिंह गभाना टोल प्लाजा पर पहुंच गए। संगठन के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर समेत अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि टोल प्लाजा पर महिलाकर्मी आए दिन संगठन के पदाधिकारियों के साथ अभद्रता करती हैं। साथ ही वाहन पर पट्टी लगा होने व कार्ड दिखाने के बाद भी जबरन टोल लेते हैं। स्थानीय लोगों से भी टोल वसूला जा रहा है। भाकियू के पदाधिकारियों ने टोल प्रोजेक्ट मैनेजर से फोन पर वार्ता करते हुए अभद्रता करने वाली महिलाकर्मियों को हटाने, कार्यकर्ताओं व स्थानीय ग्रामीणों की नियमानुसार निशुल्क गाड़ियां निकालने के के लिए कहा। इस दौरान सुमित ठाकुर, रोहित ठाकुर, डॉ. शिवम, सतपाल सुमन, लोकेंद्रपाल सिंह, महेश, हिमांशु पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed