फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   exploitation of village guards in police stations and posts

Aligarh News: साहब हमें बचाओ, पुलिस कर्मी कराते हैं हमसे झाडू-पोंछा

Thu, 05 Oct 2023 09:20 PM IST
चमन शर्मा रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 05 Oct 2023 09:20 PM IST
सार

ग्राम प्रहरी ने ज्ञापन में कहा कि थाने और चौकियों में उनका खुला शोषण किया जा रहा है । इस दौरान उनसे पहरेदारी के साथ ही थाने में साफ-सफाई के अलावा घरेलू काम भी कराए जा रहे हैं। झाडू,पोंछा लगाने से लेकर पुलिस कर्मी अपने वाहनों को साफ कराने का काम करते हैं। काम से मना करने पर उनका वेतन रुकवाने एवं गैर हाजिर दिखाने की धमकी दी जाती है।

विज्ञापन
exploitation of village guards in police stations and posts
ग्राम प्रहरियों ने एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट को ज्ञापन दिया - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ जिले भर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के इलाकों में रात में पहरेदारी करने एवं हरेक छोटी-बड़ी घटनाओं के बारे में अफसरों को सूचना देने वाले ग्राम प्रहरी बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। 

विज्ञापन


डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि थाने और चौकियों में उनका खुला शोषण किया जा रहा है । इस दौरान उनसे पहरेदारी के साथ ही थाने में साफ-सफाई के अलावा घरेलू काम भी कराए जा रहे हैं। झाडू,पोंछा लगाने से लेकर पुलिस कर्मी अपने वाहनों को साफ कराने का काम करते हैं। काम से मना करने पर उनका वेतन रुकवाने एवं गैर हाजिर दिखाने की धमकी दी जाती है। लंबे समय से उनके साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि क्षेत्र में होने वाली हरेक घटनाओं में पुलिस की मदद करते हैं, जिससे पुलिस को अपराध नियंत्रण में मदद मिलती है। फिर भी लंबे समय से उनकी तमाम समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने रात के समय पहरेदारी करने के लिए साइकिल, टार्च आदि दिलाने, समय से मानदेय दिलाने आदि की मांगे प्रमुख थीं। एडीएम सिटी ने उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed