फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Explanation sought from technician of Gonda CHC for not doing X-ray in four months

Aligarh News: बायोरेमेडिएशन से साफ होगा नालों का गंदा पानी

Wed, 24 May 2023 01:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from technician of Gonda CHC for not doing X-ray in four months
जाफरी ड्रेन और अलीगढ़ नाले का गंदा पानी बायोरेमेडिएशन पद्धति से साफ कर सिंचाई के लिए उपयोगी बनाया जाएगा। इस पद्धति में वैक्टीरिया सूक्ष्म शैवाल, वकक और पौधों को पानी में डाल कर हानिकारक तत्वों को खत्म किया जाता है।
विज्ञापन




इसमें एक कत्रिम प्रणाली का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे पानी में रहने वाल जीवों को दोबारा से जीवित कर पानी को साफ किया जाता है। इस प्रक्रिया के पूरे होने के बाद इन नालों में मछलियां भी दिखेंगी। इगलास रोड, मुकुंदपुर, मथुरा नगर, अलीगढ़ ड्रेन, जाफरी ड्रेन के गंदे और काले पानी को इस तकनीकी से साफ और ऑक्सीजन युक्त बनाने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन




महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा ने बताया कि नालों में बहने वाले खराब पानी में माइक्रो न्यूट्रेंट है। इस पानी में मल मूत्र, बैक्टीरिया, तेल, शैंपू, यूरिन जैसे हानिकारक तत्व हैं। जिसकी वजह से इस पानी में सीओडी, बीओडी, डीओ और टीएसएस तत्वों की अधिकता हो जाती है। इन तत्वों को कम कर पानी को साफ कर दिया जाएगा। जब पानी में मछलियां और दूसरे जीव आसानी से रह सकेंगे तो पानी साफ होने लगेगा। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि उक्त पद्धति से खराब पानी काे दोबारा इस्तेमाल के लायक बनाया जा सकेगा। इगलास रोड पंपिंग स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में दूषित पेयजल से किसानों द्वारा सिंचाई की जाती थी, लेकिन अब साफ पानी से सिंचाई हो सकेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed