फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   expensive electricity for Tenants

मकान मालिक बेच रहे बिजली: किरायेदारों को लग रहा बड़ा झटका, आठ से 10 रुपये प्रति यूनिट मिल रही

Sat, 01 Nov 2025 12:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 01 Nov 2025 12:28 PM IST
सार

बिजली विभाग के मुख्य अभियंता ने बताया कि घरों में सब मीटर लगाना गलत है। विभाग के द्वारा किरायदारों को सर्वे कराया जाएगा। घरेलू 6.50 रुपये से अधिक बिजली का बिल मकान मालिक ले रहे हैं तो गलत है। विभाग किरायेदारों को प्री-पेड मीटर की सुविधा देगा।

विज्ञापन
expensive electricity for Tenants
बिजली मीटर (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के कई इलाकों में किरायेदारों को महंगी बिजली दी जा रही है। कहीं मकान मालिक आठ तो कहीं 10 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से पैसा ले रहे हैं। इतना ही नहीं बाकायदा सब मीटर लगाकर यूनिट की गणना की जाती है। जबकि बिजली विभाग का कहना है कि सब मीटर नहीं लगाया जा सकता है। अब विभाग किरायेदारों को प्रीपेड मीटर कनेक्शन लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

विज्ञापन


क्या कहते हैं किरायेदार
मकान मालिक के द्वारा कमरे में सब मीटर लगाए गए हैं। हर माह खर्च हुई बिजली यूनिट के हिसाब से बिल भुगतान करना पड़ता है। मकान मालिक के द्वारा 8 रुपये प्रति यूनिट बिजली का बिल लिया जाता है। इसका कोई बिल भी नहीं दिया जाता है।- नील कमल, किरायेदार, गोविंद नगर
विज्ञापन

घर में सब मीटर लगाकर मकान मालिक के द्वारा 9 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली का बिल लिया जाता है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी गर्मियों में होती है। कारण यूनिट ज्यादा फुंकने से बिल अधिक आता है। - मुश्ताक, भुजपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

किराये के मकान में रहता हूं। किराये के साथ बिजली का बिल प्रति यूनिट 9 रुपये लिया जाता है। इससे संबंधित कोई बिल नहीं दिया जाता है।- रोहित, शंकर विहार
पक्की सराय में मकान मालिक के द्वारा ग्यारह से बारह रुपये प्रति यूनिट बिजली का बिल लिया जाता है।- आशु गुप्ता, पक्की सराय

यह हैं बिजली की दरें

घरेलू कनेक्शन 1 यूनिट से 150 यूनिट तक -5.50 रुपये
151 यूनिट से 300 यूनिट तक-6.00 रुपये
300 यूनिट से ऊपर-6.50 रुपये
2.80 उपभोक्ता
प्रीपेड-1.05 हजार
1.75-पोस्ट पेड
महानगर में करीब 65 हजार किरायेदार रह रहे, सब मीटर लगे हैं इनके आवास पर
(स्रोत: नगर निगम संपत्ति सर्वे 2024 से आए आंकड़ों पर आधारित)

क्या कहते हैं अधिकारी
घरों में सब मीटर लगाना गलत है। विभाग के द्वारा किरायदारों को सर्वे कराया जाएगा। घरेलू 6.50 रुपये से अधिक बिजली का बिल मकान मालिक ले रहे हैं तो गलत है। विभाग किरायेदारों को प्री-पेड मीटर की सुविधा देगा।- पंकज तिवारी, मुख्य अभियंता, बिजली विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed