फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Excess supply stopped as much oil as demand

Aligarh News: अतिरिक्त आपूर्ति रुकी...जितनी डिमांड, उतना तेल

Sat, 16 May 2026 02:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Excess supply stopped as much oil as demand
रामघाट रोड स्थित पट्रोल पंप पर लगी ग्राहकों की भीड़। - फोटो : samvad
पीएम मोदी और सीएम योगी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील के बीच तेल कंपनियों ने भी पंपों पर अतिरिक्त आपूर्ति को रोक दिया है। अब पंप संचालक स्टॉक में पेट्रोल-डीजल नहीं रख पा रहे हैं।
विज्ञापन



डिमांड के अनुसार ही तेल दिया जा रहा है। इसके चलते कई पंप संचालकों ने बिक्री का समय भी घटा दिया है। हालांकि अभी तेल की किल्लत के हालात नहीं हैं। उधर, ईंधन बचाने की अपील का असर पेट्रोलियम पदार्थों के कारोबार पर पड़ा है। जिला पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अनुसार पिछले चार दिनों में ही बिक्री करीब 10 करोड़ की कमी आई है। ईंधन की बचत के लिए व्यापारी संगठनों ने भी पहल शुरू कर दी है।
विज्ञापन



230 पेट्रोल पंप हैं जिले में

35 पेट्रोल पंप हैं शहर में
250 करोड़ का तेल कारोबार प्रतिमाह



दुनिया में इन दिनों पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर बाजार गरम हैं। कई देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान पर हैं। भारत सरकार ने ईंधन बचाने की अपील की है, जिससे डिमांड घटेगी और कीमत काबू में रहेगी। शुक्रवार को सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 2.85 रुपये और डीजल के दामों में तीन रुपये की बढ़ोतरी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इसका बड़ा असर दिखाई नहीं दिया, क्योंकि लोगों को पहले से ही अनुमान था कि कीमतें बढ़ाई जाएंगी, लेकिन ईंधन बचाने की अपील का असर पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री पर पड़ा है। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय मंगल गुप्ता ने बताया कि अभी चार दिन ही हुए हैं। सही स्थिति तो 15 दिन बाद सामने आएगी, लेकिन चार दिनों में ही कारोबार में 10 करोड़ की गिरावट आई है। इसके अलावा डिमांड के अनुसार ही तेल दिया जा रहा है। स्टॉक में रखने के लिए पेट्रोल-डीजल नहीं मिल रहा। बिक्री की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है। पंपों पर तेल खत्म होने से पहले आपूर्ति दे दी जाती है, जिससे किल्लत के हालात नहीं हैं। पेट्रोल पंप संचालक लाजपत राज वाष्र्णेय ने बताया कि ईंधन बचाने की अपील का कारोबार पर असर है। तेल की अतिरिक्त आपूर्ति नहीं हो रही।



पीएम और सीएम की ईंधन बचाने की अपील का असर दिखाई दे रहा है। पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री थमी। सोलर इनर्जी बड़ा विकल्प है, लोगों का रुझान इस ओर बढ़ रहा है। इससे तेल, बिजली की बचत होगी।

- चंदन शर्मा, सोलर कंपनी संचालक, मेलरोज बाईपास
पेट्रोल के दाम बढ़ने से स्कूटी चलाना मुश्किल हो गया है, लेकिन ईंधन बचाने की अपील का समर्थन करते हैं।

- गरिमा, प्रतिभा कॉलोनी

पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई वृद्धि से वाहन चलाना मुश्किल होगा। प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन है।
- अंकित कुमार, दुबे का पड़ाव

पूर्ण रूप से पीएम की अपील का समर्थन करते हैं। इससे पेट्रोल-डीजल की बचत होगी।
- ओम प्रकाश मास्टर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल मिश्रा गुट


-हमारा व्यापार मंडल पीएम अपील का समर्थन करता है। और हमने अपने व्यापारियों से दो दिन चार पाहिया वाहन नहीं चलाने की अपील की है। साथ ही बाइकों का कम प्रयोग भी कम से कम करने के लिए कहा है।

सौरभ सिक्ससंस प्रदेश अध्यक्ष ब्रज आद्योगिक व्यापार मंडल
-हम सभी जहां तक संभव होगा सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करेगें और इलेक्ट्रानिक वाहन को प्रयोग करेंगे, साथ ही अन्य लोगों को भी जागरूक करेंगे।इससे पेट्रोल-डीजल की बचत होगी।

डॉक्टर गौरव मित्तल, संयुक्त महामंत्री लघु उद्योग भारती-उत्तर प्रदेश


-हमारे संगठन ने पीएम की अपील का समर्थन किया है। जिससे पेट्रोल-डीजल की बचत तो होगी इससे पर्यावरण को भी फायदा होगा। साइकिल से अगर चलेंगे तो शरीर स्वस्थ रहेगा।

डॉक्टर प्रदीप बंसल, अध्यक्ष भारतीय शिशु अकादमी अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed