{"_id":"67c0359d710779c8f5091f3f","slug":"exam-phobia-on-board-students-2025-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Board Exam: विद्यार्थियों के अच्छे प्रदर्शन पर हावी एग्जाम फोबिया, परीक्षार्थी तनाव में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Board Exam: विद्यार्थियों के अच्छे प्रदर्शन पर हावी एग्जाम फोबिया, परीक्षार्थी तनाव में
Thu, 27 Feb 2025 03:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 27 Feb 2025 03:22 PM IST
सार
इन दिनों यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, एएमयू बोर्ड, मदरसा बोर्ड और संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। कुछ विद्यार्थियों पर एग्जाम का फोबिया है।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कक्षा 11 तक पढ़ाई में अव्वल रही शिल्पी कक्षा 12 बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तनाव में है। काउंसलर ने उसके अभिभावकों को बताया कि उसकी पढ़ाई को लेकर उसकी क्षमता में कोई कमी नहीं है। वह परीक्षाओं को लेकर तनाव अनुभव कर रही हैं। शिल्पी और उसके माता पिता को परीक्षाओं को लेकर सहज रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
यह एक मामला नहीं है। इन दिनों यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, एएमयू बोर्ड, मदरसा बोर्ड और संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। कुछ विद्यार्थियों पर एग्जाम का फोबिया है। मलखान सिंह जिला अस्पताल के मनोचिकित्सा कक्ष में प्रतिदिन दो से तीन मामले इसी प्रकार के पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
पहले कठिन फिर सरल विषयों का रिवीजन करें। एक से दूसरे विषय की परीक्षा में अंतर के समय में विषयों का रिवीजन करें। भोजन को बेहद सुपाच्य रखें। नींद पूरी लें। टाइम टेबल बनाएं। इससे परीक्षा काल की चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी। - डॉ. अंशु सोम, मनोचिकित्सा परामर्शदाता, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Trending Videos
केस -1 परीक्षा को लेकर हो गई घबराहट
स्वर्ण जयंती नगर की छात्रा पढ़ने में अच्छी थी, लेकिन उसमें परीक्षा को लेकर घबराहट थी। उसे उल्टी आने और नींद नहीं आने की समस्या हो गई। काउंसिलिंग के बाद स्थिति में सुधार हुआ।
केस -2 छात्रा में चिड़चिड़ेपन की समस्या हो गई
बारहद्वारी की रहने वाली 12वीं की छात्रा में चिड़चिड़ापन आ गया। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने लगी। काउंसिलिंग में समझाया कि परीक्षा एकाग्रचित और निश्चिंत होकर दें। इससे छात्रा के व्यवहार में बदलाव आया।
यह करें परीक्षार्थी
- समय प्रबंधन करें। समय सारणी बनाएं और अपने अध्ययन को व्यवस्थित करें।
- नियमित अध्ययन से विषयों को अच्छी तरह से समझने में मदद मिलेगी।
- अध्ययन के बीच विश्राम और आराम से आपके दिमाग को तरोताजा रखने में मदद मिलेगी।
- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतुलित आहार लें, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद लें।
- परीक्षा के तनाव से निपटने के लिए योग, ध्यान और गहरी सांस लेने जैसी तकनीकों का उपयोग करें।
- सकारात्मक सोच रखें। विश्वास रखें कि आप परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
- कुछ समय मित्रों और परिवार के साथ बिताने से तनाव से मुक्ति मिल सकती है।
- परीक्षा की तैयारी के लिए ऑनलाइन संसाधनों का उपयोग करें
- परीक्षा के बाद की योजना बनाएं और अपने भविष्य के लक्ष्यों को निर्धारित करें।