{"_id":"63e00ad67e36f95bec7326cc","slug":"everyone-is-liking-meeruts-nankhatai-aligarh-news-c-2-1-38451-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Exhibition: नुमाइश में सब को भा रही मेरठ की नानखटाई, मुंह में रखते ही घुल जाती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Exhibition: नुमाइश में सब को भा रही मेरठ की नानखटाई, मुंह में रखते ही घुल जाती है
Mon, 06 Feb 2023 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
रिंकू शर्मा
रिंकू शर्मा
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 01:30 AM IST
सार
मेरठ में तो नानखटाई न हो तो नाश्ते को अधूरा माना जाता है। देसी घी से तैयार इस नानखटाई की कीमत 300 रुपये से लेकर 450 रुपये किलो तक है । यह सामान्य नानखटाई से लेकर काजू, बादाम, मूंग बादाम, नानखटाई आदि किस्में नुमाइश की दुकानों पर अलग-अलग कीमतों पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
नुमाइश में नॉनखटाइ खरीदते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ की नुमाइश खजला, हलवा-पराठे के अलावा आलू से बने बरूले के लिए तो प्रसिद्ध है ही, इसमें खास तौर पर पसंद की जाने वाली नानखटाई भी शामिल है। जो मेरठ का एक प्रमुख व्यंजन है। गर्मियों के समय में इस मिठाई को खाने का सबसे उपयुक्त समय है। इसकी खुशबू को नुमाइश की हलवाई की दुकानों पर महसूस कर सकते हैं।
विज्ञापन
नानखटाई के स्वाद को चखने के लिए लोग बेताब रहते हैं। समय के साथ इस प्रसिद्ध व्यंजन के कई नये रूप दिए गए हैं। जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ गया है । मुंह में रखते ही घुल जाना, इस व्यंजन की सबसे बड़ी खासियत है। इसे बड़ी ही सावधानी के साथ तैयार किया जाता है, क्योंकि जरा सी भी चूक से इसका आकार और स्वाद दोनों ही बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन
मेरठ में तो नानखटाई न हो तो नाश्ते को अधूरा माना जाता है। देसी घी से तैयार इस नानखटाई की कीमत 300 रुपये से लेकर 450 रुपये किलो तक है । यह सामान्य नानखटाई से लेकर काजू, बादाम, मूंग बादाम, नानखटाई आदि किस्में नुमाइश की दुकानों पर अलग-अलग कीमतों पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन