अलीगढ़: दिव्यांगजनों को मिली सौगात, अब दृष्टिबाधित भी आसानी से पढ़ सकेंगे व्हाट्सएप संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेक्सट टू स्पीच पद्घति पर आधारित इस फोन को छूते ही फोन खुद बताएगा कि उसका कौन सा फीचर छुआ गया है। मसलन यदि दृष्टिबाधित व्यक्ति के फोन पर व्हाट्सएप संदेश आता है तो वह फीचर को टच कर व्हाट्सएप खोल कर इसमें रिकॉर्डेड संदेश को सुन सकेगा।
एलिम्को कंपनी के कनिष्ठ प्रबंधक पंकज द्विवेदी ने बताया कि यह फोन दृष्टिबाधितों के लिए वरदान साबित होगा। इससे न केवल वह तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां डाउनलोड कर अपने शिक्षा के स्तर को सुधार सकेंगे, बल्कि गूगल के माध्यम से नई-नई जानकारियां भी ले सकेंगे। इस फोन में एनसीईआरटी की किताबें भी डाउनलोड हो सकती हैं। बस इसके फीचरों को छूकर बताना होगा।
यही नहीं, इसमें गूगल से सभी तरह की जानकारियां भी ली जा सकती हैं। फोन खुद बोलकर उन जानकारियों के बारे में बताएगा।
ये उपकरण भी किए गए वितरित
डेजी प्लेयर
दृष्टिबाधितों के लिए डेजी प्लेयर भी बड़े काम की चीज है। इससे वह क्लास में चल रहे लेक्चर की रिकॉर्डिंग कर सकते हैं तो पीडीएफ फाइल भी 17 भाषाओं में डाउनलोड कर सुन सकते हैं।
एमएस आईडी किट
एमएस आईडी किट मानसिक दिव्यांगों के लिए है। इससे वे न केवल अपनी मानसिक दुर्बलता दूर कर सकते हैं, बल्कि कसरत कर मसल पावर व हैंड और आई कॉर्डिनेशन की क्षमता भी बढ़ा सकते हैं।
एडीएल किट
यह किट कुष्ठ रोग पीड़ितों के लिए है। इसके इस्तेमाल से वे दैनिक क्रियाकलापों का संपादन आसानी से कर सकेंगे। मसलन उनकी अंगुलियां गल जाती है तो वे साबुन या कोई अन्य चीज पकड़ नहीं पाते हैं। इसके इस्तेमाल से वे यह सब काम आसानी से कर सकेंगे।