Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Even after eight years, voting enthusiasm has failed to break any records

Aligarh News: आठ साल बाद भी वोटिंग का उत्साह नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड

Fri, 06 Nov 2026 02:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Even after eight years, voting enthusiasm has failed to break any records
अब्दुल्ला कॉलेज में एएमयू छात्रसंघ चुनाव में वोट डालने के लिए लाइन में लगी छात्राएं। - फोटो : samvad
आठ साल बाद हुए एएमयू छात्रसंघ चुनाव को लेकर रिकॉर्ड मतदान की उम्मीद थी, लेकिन नतीजे उम्मीद के अनुरूप नहीं रहे। यूनिवर्सिटी में 74.65 फीसदी और वीमेंस कॉलेज में 62.5 फीसदी मतदान हुआ। वर्ष 2018 के मुकाबले वीमेंस कॉलेज में मतदान प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई। कम मतदान के पीछे दिवाली की छुट्टियों को भी एक वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन


एएमयू में कुल 20,742 मतदाताओं में से 15,483 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि 5,259 मतदाता वोट डालने नहीं पहुंचे। वर्ष 2018 में यहां 65 फीसदी मतदान हुआ था। इस लिहाज से वर्ष 2026 के चुनाव में 13 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। वीमेंस कॉलेज में कुल 4,080 मतदाताओं में से 2,550 ने वोट डाले, जबकि 1,530 छात्राएं मतदान से दूर रहीं। वर्ष 2018 में यहां 66 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार इसमें 3.5 फीसदी की गिरावट आई है।
विज्ञापन



झलकियां
- वीमेंस कॉलेज में छात्राओं को लिस्ट में नाम न होने पर लौटाया
-प्रत्याशी के नाम और नंबर की जर्सी पहनने वाले छात्र को लौटाया
-एएमयू के कॉमर्स विभाग में बने बैरेकेडिंग भीड़ से टूटी
-मतदान होने के बाद प्रत्याशी और समर्थक पहुंचे मतगणना स्थल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed