फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Etah Chungi flyover and four lane road till Boner

Good News: 151 करोड़ से बनेगा एटा चुंगी फ्लाईओवर, बौनेर तक फोरलेन होगी सड़क, बजट-शासनादेश जल्द होगा जारी

Sat, 01 Feb 2025 10:44 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 01 Feb 2025 10:44 AM IST
सार

स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार 600 मीटर का फ्लाईओवर 58 करोड़ से बनेगा। छर्रा अड्डे से बौनेर हाईवे तक का पांच किमी फोरलेन 93 करोड़ से बनेगा। अब इसके लिए जल्द शासनादेश जारी होने के संकेत हैं। जिसके बाद निर्माण शुरू होगा।

विज्ञापन
Etah Chungi flyover and four lane road till Boner
एटा चुंगी चौराहा - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के एटा चुंगी चौराहा पर फ्लाईओवर और छर्रा अड्डा से बौनेर तिराहा तक फोरलेन सड़क को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। शासन स्तर की राज्य स्तरीय व्यय वित्त समिति ने विकास के इन दोनों प्रोजेक्ट के लिए 151 करोड़ के बजट के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार 600 मीटर का फ्लाईओवर 58 करोड़ से बनेगा। छर्रा अड्डे से बौनेर हाईवे तक का पांच किमी फोरलेन 93 करोड़ से बनेगा। अब इसके लिए जल्द शासनादेश जारी होने के संकेत हैं। जिसके बाद निर्माण शुरू होगा।

विज्ञापन


शहर के रेंगते ट्रैफिक को रफ्तार देने के लिए नगर निगम और सेतु निगम ने फोरलेन और फ्लाईओवर के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। जिस पर शासन में महीनों से मंथन चल रहा था। कोल क्षेत्र के विधायक अनिल पाराशर इसके लिए पैरवी कर रहे थे। इसी क्रम में शासन में व्यय वित्त समिति की बैठक में सीएम ग्रिड से सड़क और फ्लाईओवर के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया। जिसमें छर्रा अड्डे से एटा चुंगी, ब्लॉक धनीपुर कार्यालय होते हुए अलीगढ़-कानपुर हाइवे को जोड़ने वाले जीटी रोड पर बौनेर तिराहे तक 93 करोड़ रुपये से फोरलेन का निर्माण होगा। 
विज्ञापन


एटा चुंगी चौराहे के दोनों ओर 600 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण 58 करोड़ रुपये से होगा। इस प्रस्ताव को वित्त समिति ने हरी झंडी दे दी है। प्रस्ताव के अनुसार 5.200 किलोमीटर लंबी यह सड़क लगभग 30 मीटर चौड़ी होगी। इसके अलावा इस रोड पर फुटपाथ, लाइटिंग, पथ प्रकाश व्यवस्था और ग्रीन फील्ड भी तैयार किया जाएगा। यही नहीं फोरलेन फ्लाईओवर पर पथ प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। फ्लाईओवर चौराहे पर दोनों ओर 300-300 मीटर का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

छर्रा अड्डे से बौनेर तिराहे तक लगभग पांच किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण 93 करोड़ से सीएम ग्रिड योजना से कराया जाएगा। इसमें ईएफसी हो गई है। जल्द ही शासनादेश जारी हो जाएगा।-सुरेश चंद, मुख्य अभियंता नगर निगम।


एटा चुंगी पर पर लगभग 600 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। 58 करोड़ रुपये से होने वाले इस निर्माण को व्यय वित्त समिति ने मंजूरी दे दी है। जल्द ही शासनादेश जारी होगा। -मोहित कुमार, डीपीएम, सेतु निगम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed