फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   eople of Begumbagh are not getting clean water

अलीगढ़ : साफ पानी के लिए तरस रहे बेगमबाग के वासी

Tue, 22 Feb 2022 01:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
eople of Begumbagh are not getting clean water
बेगम बाग में पानी के लिए नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करतीं महिलाएं व पुरुष। - फोटो : CITY OFFICE
नगर निगम के वार्ड नंबर 59 के बेगमबाग के निवासी साफ व शुद्ध पानी के लिए तरस रहे हैं। गंदे एवं बदबूदार पानी की आपूर्ति से उनका मन खिन्न है। सोमवार को आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन कर नगर निगम के प्रति गुस्से का इजहार किया। बेगमबाग के कई गली-मोहल्ले के निवासी सबमर्सिबल लगे घरों से पानी मंगाकर पी रहे हैं। उनका कहना है कि गंदे पानी से स्नान करने पर त्वचा संबंधी रोग हो रहे हैं, ऐेसे में पानी में सेवलॉन व डेटॉल डालकर स्नान कर रहे हैं।
विज्ञापन

गंदे पानी की आपूर्ति से नाराज बेगमबाग माली वाली गली के लोगों ने सोमवार को नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। माली वाली गली, मंदिर वाली गली, ऊपर गली, मिथलेश्वर महादेव वाली गली, पथवारी वाली गली आदि में पानी की समस्या है। सीवर लाइन की खुदाई के बाद समस्या शुरू हुई है। नालों की नियमित सफाई नहीं होती। सफाई कर्मी नहीं आते हैं। इसके चलते स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

घरों में गंदे एवं बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है। शुद्ध व साफ पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। - ममता पाठक
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदे पानी की आपूर्ति से यहां के लोग मुश्किल में हैं। सबमर्सिबल वाले घरों से पानी लाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। दो साल से समस्या है। - कविता मित्तल
बदबूदार पानी में सेवलॉन एवं डेटॉल डालकर स्नान कर रहे हैं। लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है, जो कभी भी फूट सकता है। गंदे पानी से आरओ खराब हो रहे हैं। - विक्की गुप्ता
--
नगर निगम की टीम आती है तो दो-तीन दिन सब कुछ ठीक रहता है। फिर गंदे पानी की आपूर्ति होने लगती है। सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने से दिक्कत होती है। - चंद्रशेखर
लीकेज की वजह से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। नगर निगम वाले जल निगम को दोषी ठहराते हैं। नगर निगम के पास कोई एडवांस तकनीक नहीं है, जिससे पता चले कि लीकेज कहां हैं। अधिकारियों ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।

- दीपू शर्मा, स्थानीय पार्षद
स्मार्ट सिटी के अंतर्गत जल निगम द्वारा सीवर लाइन डाली जा रही है। नगर निगम की टीम समस्या का समाधान कराने में जुटी हुई है। हम लोग मूल कारण का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सकें। जल्द ही लोगों को राहत दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।
- अनवर ख्वाजा, महाप्रबंधक, जल, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed