Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Enoxaparin injection saved the life of a heart attack patient

Heart attack: एनोक्सापारिन इंजेक्शन से बची हार्ट अटैक मरीज की जान, एक इंजेक्शन है, पांच का भेजा ऑर्डर

Fri, 05 Dec 2025 03:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 05 Dec 2025 03:50 PM IST
सार

महिला को दिल का दौरा पड़ा। मरीज की गंभीर हालत देखकर फौरन एनोक्सापारिन इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के बाद उनकी हालत स्थिर होने लगी। एक घंटे के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां पर उनको सही इलाज मिल गया और अब वह ठीक हैं।

विज्ञापन
Enoxaparin injection saved the life of a heart attack patient
हार्ट अटैक (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Adobe stock photos

विस्तार

अलीगढ़  के मलखान सिंह जिला अस्पताल में एनोक्सापारिन इंजेक्शन से हार्ट अटैक के एक मरीज की जान बच गई। अस्पताल के स्टॉक में एक इंजेक्शन है, जबकि शासन को पांच इंजेक्शन का ऑर्डर भेजा गया है।

विज्ञापन


2 दिसंबर की सुबह 11:47 बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सारसौल की 51 वर्षीय महिला को गंभीर हालत में परिजन लाए। उन्हें सुबह 11 बजे दिल का दौरा पड़ा था। डॉ. फारूक अहमद ने मरीज की गंभीर हालत देखकर फौरन एनोक्सापारिन इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के बाद उनकी हालत स्थिर होने लगी। एक घंटे के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां पर उनको सही इलाज मिल गया और अब वह ठीक हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों शासन ने जिला अस्पताल को दो एनेक्सापारिन इंजेक्शन दिए थे, जिसकी कीमत 40 हजार रुपये है। यह इंजेक्शन मरीज को निशुल्क लगाया गया। डॉ. फारूक ने बताया कि इमरजेंसी में रोजाना सीने में दर्द की समस्या लेकर पांच-सात मरीज पहुंचते हैं। पहले हार्ट अटैक के मरीजों को फौरन रेफर कर दिया जाता था, लेकिन पहली बार हार्ट अटैक के मरीज को एनोक्सापारिन इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। इस इंजेक्शन से मरीज की हालत स्थिर हो गई और उसे जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाने का पर्याप्त समय मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के स्टॉक में दो इंजेक्शन थे। इनमें एक मरीज को इंजेक्शन लग चुका है। अब पांच इंजेक्शन के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। जल्द ही इंजेक्शन आने की उम्मीद है।-डॉ. जगवीर सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed