{"_id":"60f1d75b8ebc3ef84c503a35","slug":"engineering-services-pre-exam-will-be-held-on-18th-july-city-office-news-ali2682951165","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 जुलाई को होगी इंजीनियरिंग सर्विसेज प्री परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 जुलाई को होगी इंजीनियरिंग सर्विसेज प्री परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 जुलाई को जिले के तीन केंद्रों पर इंजीनियरिंग सर्विसेज की प्री परीक्षा होगी। संघ लोक सेवा आयोग इस परीक्षा का आयोजन कर रहा है। शुक्रवार को एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी की अध्यक्षता में इसका सफल आयोजन कराने के लिए बैठक हुई। बैठक में उन्होंने तय किया कि तीनों केंद्रों पर एक-एक लोकल इंस्पेटिंग ऑफिसर और दो सेक्टर मजिस्ट्रेट (संजीव ओझा और संदीप केला) तैनात किए जाएंगे। एसपी सिटी कुलदीप सिंह ने परीक्षा के दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स का इंतजाम किया है।
एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने बताया कि इंजीनियरिंग सर्विसेज की प्री परीक्षा 18 जुलाई को टीकाराम गर्ल्स इंटर कॉलेज, हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज और श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में होगी। इसमें 1135 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा सुबह 10 से 12 और दोपहर में 2 से 5 बजे की दो पालियों में होगी। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र, आईडी कार्ड, सैनिटाइजर, मास्क के साथ केंद्र के भीतर घुसने की अनुमति रहेगी। किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट प्रतिबंधित रहेंगे। केंद्र के भीतर एक घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले केंद्र का द्वार बंद कर दिया जाएगा। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, डीएसओ राजेश कुमार सोनी, एसएलओ संजीव ओझा, एसीएम प्रथम संदीप केला, संघ लोक सेवा आयोग के रिसर्च ऑफिसर अशफाक अहमद खान मौजूद रहे।