फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Encroachment on Elampur Gadiya Pokhar

अलीगढ़ : एलमपुर गड़िया पोखर पर होने लगा अवैध कब्जा

Mon, 16 May 2022 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on Elampur Gadiya Pokhar
एलमपुर गड़िया में पोखर का द्वारा होगा सौदर्यीकरण। - फोटो : CITY OFFICE
शहर के एलमपुर गड़िया पोखर भी अतिक्रमण की चपेट में आने लगी है। इस पोखर से मिट्टी खोदकर लोग ले गए हैं। अब यहां गंदे पानी की बदबू और मच्छरों की समस्या से स्थानीय लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम ने कई बार शिकायतों की जांच कराई। नापजोख भी कराई। लेकिन अभी तक इसका सौंदर्यीकरण नहीं हो पाया है। धीरे-धीरे पोखर की जमीन पर अवैध कब्जा होने लगा है। कई बुग्गी वाले तो यहां की मिट्टी को बेच भी देते हैं। लोगों ने बताया कि नगर निगम और राजस्व विभाग की अनदेखी के चलते यहां अतिक्रमण पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

- नगर निगम की टीम कई बार आई। जांच करके और नापजोख करके गई। लेकिन अभी तक इसके सौंदर्यीकरण और सहेजने की कोई पहल नहीं हुई है। यहां से मिट्टी खोदकर बेची जाती है। - संतोष कुमार, एलमपुर गड़िया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पोखर पर अवैध रूप से कब्जा होने लगा है। अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम कार्रवाई नहीं कर रहा है। गंदे पानी की वजह से पनपे मच्छरों ने जीना मुहाल कर दिया है। - सुधीर कुमार, एलमपुर गड़िया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed