{"_id":"62e43e7a47568a55a815cebd","slug":"emu-passenger-train-will-run-again-from-august-1st-city-office-news-ali297107633","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अगस्त से फिर चलेगी बंद ईएमयू पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अगस्त से फिर चलेगी बंद ईएमयू पैसेंजर ट्रेन
विज्ञापन
रेल प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के बाद से करीब दो साल से बंद पड़ी दिल्ली-अलीगढ़ ईएमयू (अनारक्षित एक्सप्रेस) विशेष को पुन: संचालित करने का निर्णय लिया है। इससे दैनिक यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इस ट्रेन के संचालन से दाऊद खां, मडराक, अलीगढ़, महरावल, कुलवा, सोमना आदि स्थानीय स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।
दैनिक रेल यात्री संगठन के सचिव अरविंद तिवारी ने कहा कि यात्री लंबे समय से ट्रेन संचालन की मांग करते आ रहे थे। खुद सांसद सतीश गौतम ने भी रेल मंत्रालय को पत्र भेजकर जनहित में कोरोना संक्रमण में बंद पड़ी ट्रेन का संचालन कराने की मांग की थी। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि एक अगस्त से दिल्ली-अलीगढ़ ईएमयू पैसेंजर ट्रेन का संचालन होगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली से ट्रेन सुबह 08:30 बजे शहादरा, गाजियाबाद, साहिबाबाद, दनकौर, चोला, खुर्जा, सोमना, कुलवा, महरावल के रास्ते अपरान्ह 11:20 बजे अलीगढ़ स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन वापसी में दिल्ली को रवाना होगी।