फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Employees of BJP MLA beat up toll workers, for indecency

भाजपा विधायक के कर्मचारियों ने टोल कर्मियों को पीटा, की अभद्रता

Fri, 07 Oct 2022 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 01:42 AM IST
सार

इसी दौरान स्कार्पियो से उतरकर कुछ लोग आए और यह कहते हुए टोलकर्मी चरण सिंह व राम सिंह आदि से मारपीट शुरू कर दी कि उन्होंने बैरियर क्यों गिराया। - रवेंद्रपाल सिंह, भाजपा विधायक पूर्व सांसद ने की घटना की निंदा पूर्व सांसद व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी बिजेंद्र सिंह ने टोल प्लाजा पर भाजपा विधायक के कर्मचारियों द्वारा की गई घटना को गुंडागर्दी करार दिया है। कहा कि संस्कारों की दुहाई देने वाले भाजपा नेताओं का चेहरा इस तरह की घटनाओं में उजागर हो रहा है।

विज्ञापन
Employees of BJP MLA beat up toll workers, for indecency
अलीगढ़ ः गभाना टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों से मारपीट के आरोपी पुलिस गिरफ्त में। संवाद - फोटो : GABHANA

विस्तार

अलीगढ़- गाजियाबाद हाईवे के सोमना टोल प्लाजा पर बुधवार रात छर्रा क्षेत्र से भाजपा विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह की गाड़ी में सवार उनके कर्मचारियों ने बैरियर तोड़ दिया। फिर टोलकर्मियों को पीटते हुए जमकर अभद्रता की।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद घटना जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल अन्य लोगों को तलाशा जा रहा है। दूसरी ओर छर्रा विधायक का कहना है कि पहले टोलकर्मियों ने गलती की और अपशब्द कहे। घटना के समय विधायक गाड़ी में नहीं थे।
विज्ञापन

घटना बुधवार रात करीब 8:25 बजे की है। गांव बघा सोनिगा, कागारौल जिला आगरा निवासी टोलकर्मी सोमवीर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि खुर्जा की ओर से आने वाले वाहन निकल रहे थे। इसी बीच एक मैक्स वाहन के पीछे स्कार्पियो कार (यूपी 81 बीआर 7000) बैरियर तोड़ते हुए निकल गई। इस पर टोल प्लाजा स्टाफ बैरियर सही करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान स्कार्पियो से उतरकर कुछ लोग आए और यह कहते हुए टोलकर्मी चरण सिंह व राम सिंह आदि से मारपीट शुरू कर दी कि उन्होंने बैरियर क्यों गिराया। साथ ही धमकी दी कि यहां टोल प्लाजा नहीं चलने दिया जाएगा। तहरीर के साथ-साथ घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मुहैया कराया गया, जिसमें छर्रा विधायक रवेंद्रपाल सिंह की गाड़ी बैरियर तोड़ते हुए कैद पाई गई है।
मारपीट के आरोप में ड्राइवर जसवीर निवासी क्यामपुर, महुआखेड़ा और मोहित शर्मा निवासी कपिल विहार, महुआखेड़ा शामिल हैं। ये दोनों विधायक के कर्मचारी हैं। पुलिस ने मुकदमे के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेजने की तैयारी है। यहां गाजियाबाद अलीगढ़ एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड बीओटी योजना के तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अंतर्गत कर राजस्व वसूल करता है, जिसका संचालन एसकेएम कान्ट्रेक्टर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा किया जा रहा है।
- सीसीटीवी फुटेज में टोल प्लाजा से गाड़ी निकालते समय बैरियर तोड़ने, फिर स्टाफ से मारपीट की घटना कैद हुई है। उस आधार पर मुकदमा कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी तथ्यों की जांच व अन्य नाम प्रकाश में लाने का काम जारी है।
- कलानिधि नैथानी, एसएसपी
- गभाना के भीमपुर में धान कटाई के लिए उनका चालक मजदूरों को छोड़ने गया था। लौटते में उनकी गाड़ी एक वाहन के पीछे थी। आगे वाले वाहन के निकलते ही टोल स्टाफ ने पहले उनकी गाड़ी को निकलने का इशारा किया। मगर अचानक बैरियर गाड़ी पर गिरा दिया। साथ ही, टोल कर्मी द्वारा अपशब्द बोले गए। इसी बात पर विवाद हुआ था। फिर भी पुलिस ने अपनी कार्रवाई की है, जिसका समर्थन है। जो दोषी हो, उस पर कार्रवाई की जाए और जांच निष्पक्ष हो।
- रवेंद्रपाल सिंह, भाजपा विधायक
पूर्व सांसद ने की घटना की निंदा
पूर्व सांसद व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी बिजेंद्र सिंह ने टोल प्लाजा पर भाजपा विधायक के कर्मचारियों द्वारा की गई घटना को गुंडागर्दी करार दिया है। कहा कि संस्कारों की दुहाई देने वाले भाजपा नेताओं का चेहरा इस तरह की घटनाओं में उजागर हो रहा है।

जिले में बढ़ता अपराध तानाशाही का उदाहरण है। साथ ही थाने और तहसीलों में जनता के दोहन के खिलाफ न्याय नहीं मिल पा रहा है। हम इन कृत्यों का विरोध करते हैं और जिलाधिकारी-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मांग करते हैं कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करें। जिससे दोबारा इस तरह की घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed