फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Emphasis placed on strengthening the organization at the BJP booth presidents' conference

Aligarh News: भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर दिया जोर

Thu, 23 Jul 2026 02:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Emphasis placed on strengthening the organization at the BJP booth presidents' conference
कस्बा अकराबाद में जीटी रोड स्थित निजी फार्म हाउस में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।
विज्ञापन



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रवेंद्र पाल सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने बूथ अध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा की। प्रदेश मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की ताकत हैं और बूथ स्तर पर सक्रियता से पार्टी को मजबूती मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


सम्मेलन में छर्रा विधानसभा क्षेत्र के अकराबाद, विजयगढ़, गंगीरी, छर्रा और धनीपुर मंडल के बूथ अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

विधायक ठाकुर रवेंद्र पाल सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सभी पदाधिकारी अपने-अपने बूथ को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में जिला महामंत्री शल्यराज सिंह, मुकेश लोधी, शीला लोधी, जिला उपाध्यक्ष घमंडी सिंह यादव, मंडल अध्यक्षों सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed