फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Emphasis on propagation of Dhamma

Aligarh News: धम्म के प्रचार-प्रसार पर दिया जोर

Sun, 22 Mar 2026 02:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on propagation of Dhamma
बौद्ध सम्मेलन को संबो​धित करते अति​थि। - फोटो : samvad
आईटीआई रोड स्थित जुपिटर लॉज में शनिवार को 10 दिवसीय श्रामनेर, बौद्धाचार्य और उपासिका धम्म प्रशिक्षण और दो दिवसीय समता सैनिक दल शिविर का समापन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. भीमराव आंबेडकर के पौत्र एवं राष्ट्रीय कार्यालय अध्यक्ष डॉ. भीमराव यशवंतराव आंबेडकर ने समाज में धम्म के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।
विज्ञापन



उन्होंने भगवान बुद्ध और बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने पश्चिमांचल प्रदेश अध्यक्ष व शिविर प्रभारी डॉ. राजवीर सिंह बौद्ध सहित पूरी कार्यकारिणी को साधुवाद दिया। प्रशिक्षुओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए धम्म कारवां को गतिमान करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जगदीश गवई, अंतरराष्ट्रीय सचिव कैप्टन प्रवीण निखाड़े और केपी सिंह हितैषी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी विचार रखे। भंते बुद्धरतन ने त्रिशरण पंचशील ग्रहण कराए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed