{"_id":"653122fdb0a9a3698a065a27","slug":"electronics-mechanic-dies-of-fever-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आया तेज बुखार, इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्री की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आया तेज बुखार, इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्री की हुई मौत
Thu, 19 Oct 2023 06:07 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 19 Oct 2023 06:07 PM IST
सार
18 अक्तूबर की सुबह बुखार से अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन युवक को छर्रा के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में हालत गंभीर होने पर उसे जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
बुखार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में दादों के गांव हरनोट भोजपुर निवासी 24 वर्षीय मानिक चंद पुत्र जितेंद्र कुमार की बुखार से मौत हो गई। मृतक इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्री का कार्य करता था। परिजनों के अनुसार बीते पांच दिन पूर्व युवक को अचानक बहुत तेज बुखार आया। परिजन क्षेत्रीय डॉक्टर के पास उपचार के लिए ले गए।
विज्ञापन
18 अक्तूबर की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन युवक को छर्रा के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में हालत गंभीर होने पर उसे जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। 19 अक्तूबर की तड़के सुबह चार बजे युवक की मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो बेटियों को रोते बिलखते छोड़ गया।
विज्ञापन