{"_id":"6836226a555789812e08f45f","slug":"electricity-generation-also-started-from-both-units-of-harduaganj-thermal-project-aligarh-news-c-117-1-sali1021-101177-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हरदुआगंज तापीय परियोजना की दोनों यूनिटों से भी विद्युत उत्पादन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हरदुआगंज तापीय परियोजना की दोनों यूनिटों से भी विद्युत उत्पादन शुरू
विज्ञापन
हरदुआगंज तापीय परियोजना की दो यूनिटों से सोमवार देर रात विद्युत उत्पादन शुरू हो गया है। अब तीनों यूनिटोंं से बिजली उत्पादन किया जा रहा है।
परियोजना महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि परियोजना की आठ और नौ नंबर की यूनिट को रविवार सुबह आंधी-बारिश और बिजली की मांग कम होने के कारण बंद कर दिया गया था। इसके 20 घंटे बाद दोनों यूनिटों को लाइट-अप किया गया। दोनों यूनिटों के शुरू होने के बाद देर रात उनमें बिजली उत्पादन भी शुरू हो गया।
आठ नंबर यूनिट की क्षमता 250 मेगावाट बिजली उत्पादन की है, जो इस समय 128 मेगावाट बिजली उत्पादन कर रही है। नौ नंबर यूनिट भी 250 मेगावाट बिजली उत्पादन की है, जो 132 मेगावाट बिजली उत्पादन कर रही है। 10 नंबर यूनिट 660 मेगावाट बिजली उत्पादन करती है, उससे 350 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। तीनों यूनिटों से 610 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। परियोजना की सात नंबर यूनिट बंद चल रही है।