{"_id":"66e3650b352aff50dd04a394","slug":"electricity-failure-in-jalali-for-40-hours-aligarh-news-c-2-1-ali1010-483327-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जलाली में 40 घंटे से बिजली गुल, जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जलाली में 40 घंटे से बिजली गुल, जनता परेशान
Fri, 13 Sep 2024 03:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:32 AM IST
सार
बृहस्पतिवार सुबह बिजली अधिकारियों ने कासिमपुर के निकट 33 हजार की लाइन के तीन बिजली के खंभे गिरे होने का हवाला देकर सही करने का आश्वासन दिया लेकिन रात बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। बिजली बिना पेयजल आपूर्ति बाधित है। इन्वर्टर बंद हो गए। दो रातों से कस्बा अंधेरा में डूबा है। लोग अपने घरों में मोमबत्ती के सहारे हैं।
विज्ञापन
बिजली गुल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कस्बे में बुधवार सुबह पांच बजे से बिजली गुल है। बृहस्पतिवार की रात तक बिजली नहीं आई। इससे पीने के पानी के लिए लोग परेशान हैं। उनके मोबाइल तक स्विच ऑफ हो गए हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह बिजली अधिकारियों ने कासिमपुर के निकट 33 हजार की लाइन के तीन बिजली के खंभे गिरे होने का हवाला देकर सही करने का आश्वासन दिया लेकिन रात बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
बिजली बिना पेयजल आपूर्ति बाधित है। इन्वर्टर बंद हो गए। दो रातों से कस्बा अंधेरा में डूबा है। लोग अपने घरों में मोमबत्ती के सहारे हैं। घरों में मोमबत्ती के सहारे कामकाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस बारे में उप खंड अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि कासिमपुर के निकट नाले के सहारे लगे 33 हजार की लाइन के तीन विद्युत खंभे गिर गए हैं। लगातार हो रही बारिश और जलभराव से खंभों को लगाने में समस्या आ रही है। शुक्रवार को ठेकेदार के कर्मचारियों के आने पर ही लाइन सही होने की उम्मीद है।