{"_id":"662ad7a9cefa2eef92031eb4","slug":"electricity-department-cut-down-green-guava-trees-aligarh-news-c-2-1-gur1003-377766-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: विद्युत विभाग ने काट डाले अमरूद के हरे पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: विद्युत विभाग ने काट डाले अमरूद के हरे पेड़
विज्ञापन
बरौली में बिजली विभाग कर्मचारियों ने खेत में खड़े अमरूद के हरे पेड़ों को काट दिया। जब खेत स्वामी को इसकी जानकारी मिली तो वह पहुंचे। उन्हें देख पेड़ काट रहे लोग भाग गए। घटना सोमवार की है।
इस संबंध में विद्युत विभाग के स्थानीय जेई योगेश कुमार अवस्थी ने कहा कि नुकसान हुआ है तो उसकी नियमानुसार भरपाई होगी। समाधान निकालेंगे। एसडीओ अमित कुमार पुंढीर ने बताया कि जेई को जांच करने के लिए कहा है, जिन कर्मियों ने यह गलती की है, उनको हटा दिया गया है।
खेतस्वामी किसान शिवनंदन भारद्वाज का खेत बरौली से जाम रोड पर है, जिसमें उन्होंने अमरूद का बाग लगाया है। इसको वह 10 वर्षों से सींचते आ रहे हैं। बाग के ऊपर से ही विद्युत विभाग की 22 हजार वोल्ट की बड़ी लाइन गुजर रही है, जिसको विद्युत विभाग अतरौली की देखरेख में निकाला गया है। किसान का कहना है कि इसी बाग से वह अपनी रोजी-रोटी कमा रहे हैं।
विज्ञापन
विद्युत विभाग ने पेड़ों को काट डाला, जबकि अमरूद के पेड़ लाइन से बहुत नीचे हैं। अगर उनको पेड़ों से कोई दिक्कत आ रही थी तो थोड़ा बहुत उनको ऊपर से काटा जा सकता था। इससे विपरीत विद्युत विभाग की टीम ने पांच फुट तक पेड़ काट दिए, जिससे पेड़ बेकार हो गए हैं। अब इन पर फल नहीं आएंगे।