{"_id":"6a0822711625de90a901eae1","slug":"electrician-body-found-in-under-construction-house-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: निर्माणाधीन मकान में मिला इलेक्ट्रीशियन का शव, मौत की स्पष्ट वजह नहीं आई सामने, विसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: निर्माणाधीन मकान में मिला इलेक्ट्रीशियन का शव, मौत की स्पष्ट वजह नहीं आई सामने, विसरा सुरक्षित
Sat, 16 May 2026 01:24 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 16 May 2026 01:24 PM IST
सार
इलेक्ट्रीशियन एक निर्माणाधीन मकान में बिजली फिटिंग का काम कर रहा था। काम के दौरान मकान मालिक मुख्य द्वार पर ताला लगाकर किसी काम से बाहर चला गया था। जब वह कुछ देर बाद लौटा और दरवाजा खोला, तो उसने डीपी सिंह को जमीन पर बेसुध पड़ा पाया।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र के गांव कोछोंड़ में 15 मई को निर्माणाधीन मकान के अंदर एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान गांव के ही डीपी सिंह (35 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाए, हालांकि देर शाम तक चले घटनाक्रम के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
मृतक डीपी सिंह पुत्र महेंद्रपाल पेशे से इलेक्ट्रीशियन था और गांव में ही एक निर्माणाधीन मकान में बिजली फिटिंग का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि काम के दौरान मकान मालिक मुख्य द्वार पर ताला लगाकर किसी काम से बाहर चला गया था। जब वह कुछ देर बाद लौटा और दरवाजा खोला, तो उसने डीपी सिंह को जमीन पर बेसुध पड़ा पाया। आनन-फानन उसे देखा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
परिजनों ने मकान मालिक पर हत्या का संदेह जताते हुए हंगामा किया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। शरीर पर चोट के कोई प्रत्यक्ष निशान नहीं मिलने के कारण डॉक्टरों ने ''विसरा प्रिजर्व'' (सुरक्षित) कर लिया है, ताकि लैब जांच के बाद मौत की सही वजह का पता चल सके। पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन