{"_id":"640e2483f9dae6005204c864","slug":"electric-bus-service-strike-ends-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: इलेक्ट्रिक बस सेवा की हड़ताल खत्म, सफर में चालक नहीं परिचालक रख सकेगा मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: इलेक्ट्रिक बस सेवा की हड़ताल खत्म, सफर में चालक नहीं परिचालक रख सकेगा मोबाइल
Mon, 13 Mar 2023 12:44 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:44 AM IST
सार
अलीगढ़ में इलेक्ट्रिक बसों की हड़ताल खत्म हो गई है। यह तय हुआ है कि चालक अपना मोबाइल जमा कराकर ही ड्यूटी पर जाएंगे। यदि किसी सूचना का आदान-प्रदान करना होगा तो परिचालक अपने फोन से बात कराएगा।
विज्ञापन
चलने लगीं इलेक्ट्रिक बसें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में इलेक्ट्रिक बस चालकों की हड़ताल रविवार सुबह खत्म हो गई। इसके बाद इन बसों की सेवाएं यथावत हो गईं। जिससे आम जनता को सफर करने में कुछ सहूलियत हुई। बस चलाने के दौरान मोबाइल फोन पर बात करने पर रोक लगने के बाद चालकों ने शनिवार को हड़ताल कर दी थी।
विज्ञापन
चालकों, परिचालकों और कर्मचारी प्रबंधन से जुड़े अफसरों से वार्ता के बाद रविवार को हड़ताल खत्म हो गई। इस दौरान इन बसों में सफर करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी हुई। हड़ताल से लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। कानपुर में इलेक्ट्रिक बस से एक बालक की मौत के बाद सफर के दौरान चालकों के मोबाइल प्रयोग पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
अफसरों ने आदेश जारी कर चालकों को ड्यूटी पर जाने से पहले अपना मोबाइल फोन कार्यालय में जमा कराने को कह दिया। इसके विरोध में शनिवार को बस चालकों में रोष हो गया। उन्होंने बस संचालन ठप करते हुए डिपो के कार्यालय पर हंगामा किया। रविवार सुबह रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा, एआरएम चीनी प्रसाद के अलावा एमआई एवं काम्पास कंपनी से जुड़े अफसरों ने इलेक्ट्रिक बस सेवा स्टाफ एवं पदाधिकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन
तय हुआ कि चालक अपना मोबाइल जमा कराकर ही ड्यूटी पर जाएंगे। यदि किसी सूचना का आदान-प्रदान करना होगा तो परिचालक अपने फोन से बात कराएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि स्टाफ की मांगों पर विचार-विमर्श किया गया है। समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई है, जल्द ही निस्तारण किया जाएगा। जायज मांगे सुनी जाएगी। रविवार सुबह 11 बजे से बसों का यथावत संचालन शुरू हो गया है।