फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Eight villages of the district are close to becoming 'first dose saturated village'

अलीगढ़ः जिले के आठ गांव ‘प्रथम डोज संतृप्त गांव’ बनने के करीब

Mon, 15 Nov 2021 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Eight villages of the district are close to becoming 'first dose saturated village'
जनपद के आठ गांवों के नागरिक शत प्रतिशत कोविडरोधी टीके की प्रथम डोज ले चुके हैं। ग्राम प्रधानों द्वारा शत प्रतिशत टीकाकरण का दावा किया गया है। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही इन गांवों को प्रथम डोज संतृप्त गांव घोषित कर दिया जाएगा और ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि जनपद में आठ गांवों के निवासी कोविडरोधी टीके की प्रथम डोज लगवाकर पूरी तरह सुरक्षित हो चुके हैं। इसमें सात गांव अतरौली क्षेत्र के हैं। अतरौली क्षेत्र के जिन गांवों में शत प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है, उसमें नरोना, कंदौली, जिरौली, सिमथला, बहादुरपुर, खानपुर एवं मलहपुर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त छर्रा विकास खंड के सिकंदरपुर गांव में शत प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। उन्होंने बताया कि सभी ग्राम प्रधान द्वारा लिखित में इससे संबंधित सूचना दी गई है। गांव में दूसरी डोज को लेकर भी उत्साह है और निर्धारित समय पर लोग टीका लगवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 95 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण पर गांव को प्रथम डोज संतृृप्त गांव एवं दोनों डोज पूर्ण करने पर कोविड सुरक्षित ग्राम घोषित किए जाने का प्रावधान है। शत प्रतिशत टीकाकरण वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आनंद ने बताया कि टीकाकरण को लेकर माइक्रो प्लान बनाया गया है। कोटेदार, ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, आशा, आंगनबाड़ी, बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के साथ ही अन्य कई विभागों को केंद्र में रखकर माइक्रो प्लान बनाया गया है। उसके नतीजे बेहतर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed