फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Eight thousand rupees looted by miscreants in Aligarh

अलीगढ़ में आंखें फोड़कर आठ हजार रुपये लूट ले गए बदमाश, गाजियाबाद से अपने गांव लौट रहा था युवक

Fri, 25 Dec 2020 11:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 25 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Eight thousand rupees looted by miscreants in Aligarh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अकराबाद में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे पनैठी पुलिस चौकी क्षेत्र में जीटी रोड पर गांव जसरथपुर के पास एक युवक की दोनों आंखें फोड़कर बदमाश आठ हजार रुपये लूटकर ले गए। 
विज्ञापन


उसे नशीला पदार्थ भी आरोपियों ने सुंघा दिया था। होश आने पर पीड़ित ने राहगीरों को जानकारी दी जिसके बाद खबर पुलिस व परिवार तक पहुंची। पीड़ित को अलीगढ़ शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना छर्रा के गांव बादशाह नगला निवासी अरमान पुत्र कल्लू खां गाजियाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। शुक्रवार को वह गाजियाबाद से रोडवेज बस से अपने गांव लौट रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें गांव जाने के लिए पनैठी तिराहे पर उतरना था। जीटी रोड पर चल रहे काम के चलते बस पनैठी पार कर गई और वह जान नहीं पाए। इसके बाद वह गांव जसरथपुर के निकट अपना ढाबा के पास बस से उतर गए। वहां से पनैठी तिराहे की ओर जाने के लिए एक टेंपो चालक ने उन्हें गाड़ी में बिठा लिया। 
 

इसी दौरान कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया जिससे वह बेहोश हो गए। होश आने पर अरमान की दोनों आंखें फूटी हुई थीं। जेब में रखे आठ हजार रुपये भी गायब थे। थाना प्रभारी उमेश चंद्र शर्मा ने बताया है कि रात आठ बजे पुलिस को सूचना मिली थी। पीडित को अस्पताल भेजा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed