फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Eight patients in home isolation

कोरनाः आठ मरीज होम आइसोलेशन में

Tue, 19 Jan 2021 01:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Eight patients in home isolation
कोरोना का टीकाकरण शनिवार को शुरू हुआ। एक दिन बाद सोमवार को कलक्ट्रेट में सुबह 28 लोगों की जांच हुई, सभी निगेटिव निकले। कोरोना कंट्रोल रूम प्रभारी ने बताया कि आठ लोग वर्तमान में होम आइसोलेशन में हैं, जिनका फीडबैक लिया जा रहा है। कंट्रोल रूम के माध्यम से टीका लगवाने वाले 281 स्वास्थ्य कर्मियों की जानकारी की जा रही है, जिन लोगों को दिक्कत हुई थी, डाक्टर उनको सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना मरीजों को बेहतर उपचार देने और टीकाकरण की सतत निगरानी के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि कोरोना की जांच, संपर्कियों की तलाश, टीकाकरण, टीकाकरण के बाद मरीजों का हालचाल लेने का सिलसिला जारी रखा जाएगा। इसमें कोताही न बरती जाए। बैठक में सीडीओ, अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रभारी अधिकारी, इंट्रीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, थानावार मजिस्ट्रेट उपस्थिति रहे। सीडीओ ने अवगत कराया कि रविवार को हुई जांच में 19 से 6 लोग पॉजिटिव आए हैं। कोरोना कंट्रोल रूम प्रभारी स्मृति गौतम ने बताया कि जिन व्यक्तियों के कोविड की वैक्सीन लगी है उनकी पूरी सूची कोविड कंट्रोल रूम को प्राप्त हो गई है तथा उनकी निगरानी की जा रही है। वर्तमान में आठ लोग होम आइसोलेशन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed