फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Eid-ul-Azha prayers were offered in Aligarh

Eid ul-Adha 2025: अलीगढ़ में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज, देश में अमन-चैन की दुआ मांगी

Sat, 07 Jun 2025 12:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 07 Jun 2025 12:20 PM IST
सार

मुस्लिम भाइयों ने नमाज के दौरान आपसी भाईचारे और देश दुनिया में अमन चैन की दुआ मांगी और एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

विज्ञापन
Eid-ul-Azha prayers were offered in Aligarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में शाह जमाल स्थित मुख्य ईदगाह सहित जनपद में ईद उल अजहा की नमाज हर्ष उल्लास, आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण अदा की गई। मुस्लिम भाइयों ने नमाज के दौरान आपसी भाईचारे और देश दुनिया में अमन चैन की दुआ मांगी और एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के दौरान साफ सफाई के चाक चौबंद व सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए।

विज्ञापन


ईद उल अजहा की नमाज के लिए सुबह से ही नमाजियों का ईदगाह पहुंचना शुरू हो गया। शहर मुफ्ती मोहम्मद हामिद खालिद ने ईद की नमाज अदा कराई। उन्होंने कहा कि ईद उल अजहा का त्यौहार कुर्बानी और त्याग के साथ आपसी भाईचारे का संदेश देता है। 
विज्ञापन


एडीएम सिटी ने बताया शाह जमाल ईदगाह में ईद की नमाज शासन के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण अदा की गई। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। नगर निगम द्वारा भी सफाई व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए गए। शासन के निर्देश अनुसार सड़क पर नमाज अदा नहीं की गई। नगर निगम द्वारा पशु अवशेष व कचरे के लिए 100 कलेक्टिंग पॉइंट बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर मुफ्ती ने की देश दुनिया में अमन चैन कायम रहने की दुआ
शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने कहा कि ईद उल अजहा का त्यौहार नबी हजरत इब्राहिम की सुन्नत है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी का मकसद सिर्फ जानवरों की नहीं, बल्कि अपने इच्छाओं की भी कुर्बानी देनी है। उन्होंने भारत और दुनिया में अमन चैन कायम रहने की दुआ की। शहर मुफ्ती ने कहा कि कुर्बानी के बाद जानवरों के अवशेष को सड़क या गली पर ना फेंके बल्कि उसे कब्रिस्तान में दफनाएं और नगर निगम द्वारा भेजे गए वाहनों में ही डालें। जिससे किसी को तकलीफ ना हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed