फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Eid moon seen in Aligarh

Eid: चांद दिखा, ईद 31 मार्च को, ईदगाहों-मस्जिदों में पढ़ी जाएगी नमाज, यह रहेगा नमाज का वक्त

Mon, 31 Mar 2025 02:45 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 31 Mar 2025 02:45 AM IST
सार

चांद दिखते ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज खत्म हो गई। इसके बाद ऊपरकोट, जमालपुर, आमिर निशा, मेडिकल कॉलेज रोड, जीवनगढ़, भुजपुरा सहित अन्य इलाकों के बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई।

विज्ञापन
Eid moon seen in Aligarh
ईद का चांद दिखा - फोटो : जागरूक पाठक

विस्तार

अलीगढ़ में 30 मार्च को ईद का चांद दिख गया। ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। नमाजियों की तादाद ज्यादा होने की वजह से शाहजमाल ईदगााह में दो बार नमाज अदा की जाएगी। शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने नमाजियों से सड़क पर नमाज न पढ़ने की अपील की है। चांद रात को बाजार गुलजार रहा। लोगों ने जमकर खरीदारी की। 

विज्ञापन


30 मार्च को अरब में ईद मनाई गई। इससे लोगों को पूरी उम्मीद थी कि यहां भी सोमवार को ईद होगी। इस लिहाज से लोगों को चांद का बेसब्री से इंतजार था। जैसे ही चांद दिखा, ईद मुबारक का दौर शुरू हो गया। चांद दिखते ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज खत्म हो गई। इसके बाद ऊपरकोट, जमालपुर, आमिर निशा, मेडिकल कॉलेज रोड, जीवनगढ़, भुजपुरा सहित अन्य इलाकों के बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई। कपड़े, जूते-चप्पल, सौंदर्य प्रसाधन, इत्र, सेवई और सूखे मेवे की दुकानों पर देर रात तक भीड़ रही।  
विज्ञापन


ईद की नमाज का वक्त

  • जामा मस्जिद ऊपरकोट सुबह 6:45 बजे 
  • मस्जिद बू अली शाह सुबह 7:15 बजे 
  • ईदगाह शाहजमाल सुबह 7:00 बजे 
  • ईदगाह शाहजमाल सुबह 7:45 बजे
  • अहल ए सुन्नत एएमयू सुबह 7:30 बजे 
  • अहल-ए-तशी एएमयू सुबह 8:30 बजे 

कुलपति ने दी मुबारकबाद

एएमयू की कुलपति प्रो. नईमा खातून ने एएमयू परिवार और राष्ट्र को ईद की मुबारकबाद दी है। ईद का मूल संदेश करुणा, उदारता और एकता पर जोर है, जो हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं में गहराई से निहित हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वह इन मूल्यों को अपनाते हुए ईद मनाएं। 

अलग-अलग सेवइयों में दिखेंगी खुशियों की मिठास
ईद की खुशियों को बांटने के लिए दस्तरखान पर सेवइयों की मिठास होती है। इनमें शीर खुरमा, किमामी सेवई, दूध वाली सेवई, और शरबती सेवई अहम हैं। 

  • शीर खुरमा : दूध, चीनी और सूखे मेवों से बनी सेवई होती है।
  • किमामी सेवई : मीठे शीरे में बनती है।  
  • दूध वाली सेवई : दूध में पकाकर बनाई जाती है।
  • शरबती सेवई : चाशनी में भिगोकर बनाई जाती है। 
  • सूखी सेवई : घी में भूनकर बनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed