कस्बे के प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को शिक्षा चौपाल लगाई गई और वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राष्ट्रीय आय एवं प्रतिभा खोज परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत के चेयरमैन कुंवर अभिमन्यु राज सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को मन से लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करनी चाहिए। अभिभावकों का आह्वान किया गया कि वे अपने पाल्यों को नियमित विद्यालय भेजें। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अमित चौहान, अशोक चौधरी, विजय सिंह, अनामिका शर्मा, भोले रंजन सिंह, शिव कुमार गुप्ता, जगन सिंह, नरेंद्र शर्मा, रविता, सीमा, शिखा आदि मौजूद रहे।