{"_id":"645a51d2a15a9e45ec02d848","slug":"economic-crisis-came-on-the-family-of-teachers-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शिक्षकों के परिवार पर आया आर्थिक संकट, दो महीने से नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शिक्षकों के परिवार पर आया आर्थिक संकट, दो महीने से नहीं मिला वेतन
Wed, 10 May 2023 02:20 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 10 May 2023 02:20 AM IST
सार
कॉलेज में वेतन मार्च और अप्रैल 2023 का नहीं मिला है। इससे परिवार का भरण-पोषण करने में दिक्कतें हो रही हैं। वेतन न मिलने की वजह एक शिक्षक का वेतन बाकी शिक्षकों और कर्मचारियों के पे-बिल के साथ देने को लेकर था, जिस पर प्रबंध समिति ने विभाग से लिखित आदेश मांगा था।
विज्ञापन
बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज अलीगढ़
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अलीगढ़ के बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज में दो महीने से शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया है। इससे उनका परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। शिक्षकों और कर्मचारियों ने वेतन दिलाने के लिए शर्मा गुट के अध्यक्ष व मंत्री से अनुरोध किया है। उधर, डीआईओएस का कहना है कि शीघ्र वेतन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बताया कि कॉलेज में वेतन मार्च और अप्रैल 2023 का नहीं मिला है। इससे परिवार का भरण-पोषण करने में दिक्कतें हो रही हैं। वेतन न मिलने की वजह एक शिक्षक का वेतन बाकी शिक्षकों और कर्मचारियों के पे-बिल के साथ देने को लेकर था, जिस पर प्रबंध समिति ने विभाग से लिखित आदेश मांगा था। दरअसल, एक शिक्षक का तकनीकी दिक्कतों के चलते मामला अदालत में लंबित है।
विज्ञापन
शिकायत करने वालों में प्रधानाचार्य अम्बुज जैन, शक्ति प्रकाश भारती, कृष्ण कुमार, कौशल कुमार, विनोद बाबू, सुरेश चंद्र, मोहित जैन, राजकुमार आदि शामिल हैं। इस संबंध में डीआईओएस सर्वदा नंद ने बताया कि शीघ्र ही वेतन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन