फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Economic crime branch Kanpur team investigated in Aligarh and Khair

आर्थिक अपराध शाखा कानपुर की टीम ने अलीगढ़ व खैर में की जांच

Tue, 10 Nov 2020 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Economic crime branch Kanpur team investigated in Aligarh and Khair
वन विभाग में पौधरोपण एवं नर्सरी विकास कार्यक्रम में हुए करीब 27 करोड़ के घोटाले की जांच जारी है। सोमवार को आर्थिक अपराध शाखा कानपुर की टीम ने अलीगढ़ व खैर रेंज का स्थलीय निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद कार्यक्रम से संबंधित कागजात खंगालकर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश की।
विज्ञापन

वन विभाग में वर्ष 2017-18, वर्ष 2018-19 तथा वर्ष 2019-20 में हुए पौधरोपण एवं नर्सरी विकास की जांच के लिए आई आर्थिक अपराध शाखा कानपुर की टीम सोमवार को भी जांच में जुटी रही। टीम ने अलीगढ़ वन रेंज के अंतर्गत जटपुरा चारागाह, साथा चारागाह, छेरत नर्सरी, सीडीएफ नर्सरी, मलहपुर छबीला, राजमऊ चारागाह, जीटी रोड, पालर चारागाह, मंडनपुर चारागाह, माछुआ नर्सरी, रामघाट रोड, आएएफ परिसर, मांट ब्रांच फीडर नहर डिग्गी खैर रेंज तथा मालव बंदा टप्पल में हुए पौधरोपण व नर्सरी विकास के साक्ष्य जुटाए। इसके बाद वन कार्यालय जाकर संबंधित कागजात खंगाले। एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed