{"_id":"67d42200f7f3ef74030ce4dc","slug":"eco-rider-collides-with-bike-media-person-dies-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: ईको सवार ने बाइक में मारी टक्कर, मीडिया कर्मी की मौत, प्रत्यक्षदर्शी ने बताया पूरा वाक्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: ईको सवार ने बाइक में मारी टक्कर, मीडिया कर्मी की मौत, प्रत्यक्षदर्शी ने बताया पूरा वाक्या
Fri, 14 Mar 2025 06:03 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 14 Mar 2025 06:03 PM IST
सार
मीडिया कर्मी शैलेंद्र कुमार शर्मा होली पर पनैठी की ओर स्थित अपने गांव से होली खेलकर अलीगढ़ लौट रहे थे। लगभग तीन बजे ईको सवार ने धनीपुर मंडी और नौरंगाबाद के बीच बाइक सवार मीडिया कर्मी शैलेंद्र कुमार को टक्कर मार दी। उनको राहगीरों द्वारा मलखान सिंह जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक शैलेंद्र कुमार शर्मा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
होली खेल कर अपने गांव से अलीगढ़ लौट रहे बाइक सवार मीडिया कर्मी में ईको सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर से मीडिया कर्मी को मौत हो गई। मीडिया कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
बौनेर तिराहे की ओर से आ रही ईको कार अनियंत्रित हो गई। उसने सड़क पर गिरे दो बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में खुद चालक का गाड़ी से नियंत्रण छूट गया। इसी बीच नौरंगाबाद रामदयाल का कूंचा निवासी बाइक सवार 50 वर्षीय मीडियाकर्मी शीलेंद्र ईको की चपेट में आ गए। साथ में उनके आगे चल रही एक अन्य बाइक को टक्कर मारकर ईको पलट गई। शीलेंद्र को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। भीड़ ने चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
शीलेंद्र के पुत्र अदम्य भारद्वाज ने ईको कार (यूपी 81 डीडी 9146) नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है। शीलेंद्र अपनी पीछे बिलखते हुए पत्नी, बेटा व बेटी छोड़ गए हैं। उनकी मृत्यु की खबर पर पोस्टमार्टम केंद्र पर कोल विधायक अनिल पाराशर, छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह, एमएलसी ऋषिपाल सिंह, पूर्व विधायक विवेक बंसल, भाजपा नेता संजय टाइल्स निशित शर्मा, कांग्रेस नेता रूपेश पाठक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोमवीर सिंह, सपा नेता काशिफ आबदी आदि पहुंच गए।
विज्ञापन