फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   E ticket

जनसेवा केंद्र की आड़ में ई-टिकट का कारोबार करने वाला दलाल दबोचा

Thu, 24 Oct 2019 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
E ticket
आरपीएफ क्राइम ब्रांच द्वारा पकडे गए ई टिकट बनाने वाले की जानकारी देते एसआई रवि सिवाच। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के क्वार्सी इलाके की गली नंबर एक में जनसेवा केंद्र की आड़ में हो रहे रेल ई-टिकट के अवैध कारोबार का रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) क्राइम ब्रांच की टीम ने भांड़ाफोड़ किया है। मौके से एक शातिर को दबोचा। उसके पास से 16 हजार रुपये से अधिक की ई-टिकटों का ब्योरा मिला है। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी टीम ने जब्त किया।
विज्ञापन

आरपीएफ क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर रविंद्र कु मार कौशिक ने बताया कि पकड़े गए शातिर की शिनाख्त भुवनेश कुमार पुत्र सजनेश कुमार दुलारे निवासी गली नंबर-1, क्वार्सी के तौर पर हुई है। भुवनेश अपने घर पर ही ओम साईं कम्युनिकेशन कंप्यूटर के नाम से जन सेवा केंद्र चला रहा था। इसकी आड़ में वह रेल ई-टिकट फर्जी आईआरसीटीसी अकाउंटों के जरिये जारी करता था।
विज्ञापन

इसकी आड़ में वह ग्राहक से मोटा कमीशन ऐंठता था। मुखबिर की सूचना पर टीम ने रेकी कर उसके बारे में जानकारी जुटाई और छापामारी की। मौके से ई-टिकट बनाने में इस्तेमाल होने वाले एक कंप्यूटर, एक प्रिंटर, एक मोबाइल और 950 रुपये की नगदी मिली है। छापामारी करने वाली टीम में एसआई रवि कुमार सिवाच, कांस्टेबल अमरनाथ, विनय कुमार, मुकेश कुमार, देवकी नंदन मीणा, नरेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed