{"_id":"659993f42763c2362c02bb77","slug":"e-rickshaw-drivers-strike-on-january-10-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Strike: नगर निगम के लाइसेंस जारी करने का विरोध, ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल 10 जनवरी को, बनी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Strike: नगर निगम के लाइसेंस जारी करने का विरोध, ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल 10 जनवरी को, बनी रणनीति
Sat, 06 Jan 2024 11:25 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:25 PM IST
सार
अलीगढ़ नगर निगम ने ई-रिक्शा के लाइसेंस जारी करने के निर्णय लिया है। ई रिक्शा चालक इसका विरोध कर रहे हैं। 10 जनवरी को ई रिक्शा चालकों ने हड़ताल पर रहने का फैसला किया है।
विज्ञापन
नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते ई रिक्शा चालक व पदाधिकारी
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ नगर निगम द्वारा ई-रिक्शा के लाइसेंस जारी करने के निर्णय के विरोध में 10 जनवरी को सभी चालक हड़ताल पर रहेंगे । इसके लिए 18 टीमें बनाई गई हैं, जो हड़ताल का प्रचार-प्रसार करेंगी।
विज्ञापन
ई-रिक्शा चालक यूनियन के संयोजक रमेश चंद्र विद्रोही ने एटा चुंगी पर ई-रिक्शा पर काले झंडे बांधे और कहा कि जब तक नगर निगम अपना फैसला नहीं बदलता है तब तक सभी काला झंडा बांधकर ई-रिक्शा चलाएं। निगम के फैसले का विरोध करें। इस संबंध में यूनियन ने मेयर प्रशांत सिंघल को एक पत्र भेजा है, जिसमें 10 जनवरी को उनसे वार्ता का समय मांगा है। इस दौरान सेवा भवन पर ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन भी होगा। यूनियन ने पार्षदों से हड़ताल के लिए समर्थन मांगा है। पूरे जिले में हड़ताल के प्रचार-प्रसार के लिए 18 टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन